Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े 100 पत्रकारों का रायपुर में होगा सम्मान!

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्थित प्रतिष्ठित सामाजिक और साहित्यिक संस्था वक्ता मंच आगामी रविवार, 8 जून को शाम 5 बजे वृंदावन सभागार, सिविल लाइन्स में स्वर्गीय बंशीलाल शर्मा स्मृति पत्रकारिता गौरव सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रही है। इस विशेष अवसर पर प्रदेशभर के 100 पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, यूट्यूब और वेब पोर्टल से जुड़े सक्रिय मीडियाकर्मी शामिल हैं।

सम्मानित पत्रकारों का चयन एक विशेष समिति द्वारा किया गया है, जिसके प्रभारी दैनिक दबंग स्वर के प्रधान संपादक पं. पी. के. तिवारी और सर्वोच्य छत्तीसगढ़ के प्रधान संपादक शिव शंकर सोनपिपरे हैं। आयोजन समिति का नेतृत्व वरिष्ठ समाजसेविका शोभा देवी शर्मा कर रही हैं।

इस अवसर पर “लोकतंत्र का चौथा स्तंभ: संभावनाएं एवं चुनौतियां” विषय पर एक परिचर्चा भी की जाएगी, जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों और शिक्षाविदों द्वारा विचार प्रस्तुत किए जाएंगे।

वक्ता मंच द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि स्व. बंशीलाल शर्मा रायपुर के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं में गिने जाते थे। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने हेतु उनके परिजनों के सहयोग से हर वर्ष वक्ता मंच के माध्यम से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। इस वर्ष का पत्रकारिता गौरव सम्मान उन पत्रकारों को समर्पित है, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी जनता की आवाज को बुलंद रखने के लिए अपनी कलम को धार दी।

वक्ता मंच बीते तीन दशकों से समाज-सापेक्ष, शैक्षणिक और रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। मंच ने अब तक साहित्य, कला, शिक्षा, पर्यावरण, वक्तृत्व, मंच संचालन, रंगोली और पेंटिंग जैसे विविध क्षेत्रों से ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान दिलाते हुए हजारों लोगों को सम्मानित किया है। इसके साथ ही मंच विभिन्न समाजसेवी प्रकल्पों का संचालन भी कर रहा है।

संस्था ने यह स्पष्ट किया है कि सभी पत्रकारों को एक साथ सम्मानित करना संभव नहीं है, इसलिए यह सम्मान श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी। समारोह में शहर के प्रबुद्धजनों को सादर आमंत्रित किया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन