Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

4पीएम का फेसबुक खाता भी मोदी सरकार ने बंद करवा दिया!

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई को लेकर 4PM चैनल और उसके संपादक संजय शर्मा ने गंभीर सवाल उठाए हैं। चैनल के नेशनल प्रसारण से लेकर सोशल मीडिया अकाउंट्स तक पर हुई कथित कार्रवाई के बीच संजय शर्मा ने एक तीखा बयान जारी कर इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि एक-एक कर प्लेटफॉर्म्स को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन इससे आवाज़ें दबने वाली नहीं हैं।


पहले नेशनल चैनल पर ताला जड़ा गया. फिर हमारी एंकर फ़िज़ा की इंस्टाग्राम रील से भी सरकार डर गई और उसे हटवा दिया गया.

और अब हद देखिए—आज सुबह से 4 PM का फेसबुक भी बंद करा दिया गया.

एक-एक करके हर प्लेटफॉर्म को निशाना बनाया जा रहा है. सवाल ये है कि आखिर इतना डर किस बात का है. एक छोटे से वीडियो से, एक एंकर की आवाज़ से, या उस सच से जो जनता तक पहुंच रहा है.

सरकार को लगता है कि चैनल बंद करा दोगे तो आवाज़ बंद हो जाएगी. सोशल मीडिया हटवा दोगे तो सवाल खत्म हो जाएंगे. लेकिन ये उनकी सबसे बड़ी भूल है.

ये लड़ाई किसी एक प्लेटफॉर्म की नहीं है, ये लड़ाई सच और दबाव के बीच है. और इतिहास गवाह है—सच को जितना दबाया जाता है, वो उतनी ताकत से बाहर आता है.

हम ना पहले डरे थे, ना अब डरेंगे.
ना झुके थे, ना अब झुकेंगे.
चैनल बंद करोगे तो हम सड़कों पर बोलेंगे.
सड़कें बंद करोगे तो हर घर से आवाज़ उठेगी.

याद रखिए—आवाज़ को दबाया जा सकता है, लेकिन मिटाया नहीं जा सकता हे.


यूट्यूब चैनल तो पहले ही बंद करा दिया था, रील से भी चिढ़ रही सरकार…. ये पढ़ें

यूट्यूब चैनल के बाद 4PM की पत्रकार फिजा की रील भारत में ब्लॉक!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन