Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

4पीएम समेत अन्य यूट्यूब चैनलों के निलंबन पर कैबिनेट सचिव से 5 दिनों में रिव्यू की मांग

लखनऊ | आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कैबिनेट सचिव, भारत सरकार को प्रत्यावेदन भेज कर विगत दिनों 4पीएम सहित भारतीय यूट्यूब चैनल तथा अन्य को प्रतिबंधित किए जाने के संबंध में नियम अनुसार 5 दिनों में पुनरीक्षा किए जाने का अनुरोध किया है.

अपने प्रतिवेदन में उन्होंने कहा है कि भारत में किसी भी यूट्यूब चैनल, इंटरनेट, वेबसाइट आदि को दूरसंचार सेवाओं का अस्थाई निलंबन नियम 2017 के अनुसार गृह सचिव, भारत सरकार द्वारा अस्थाई रूप से प्रतिबंधित किया जा सकता है. इस नियम के अनुसार इस निलंबन के 5 दिनों के अंदर कैबिनेट सचिव, भारत सरकार की अध्यक्षता वाली रिव्यू कमेटी द्वारा इस आदेश का पुनरीक्षण किया जाना आवश्यक है.

अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि विश्व पटेल पर भारत की निरंतर नियमों का पूर्ण रूप से पालन किए जाने की प्रतिष्ठा रही है. अतः यह आवश्यक है कि भारतीय चैनल सहित अन्य के प्रतिबंध के संबंध में पांच दिनों के निर्धारित अवधि में कैबिनेट सचिव के अध्यक्षता वाली रिव्यू कमेटी द्वारा पुनरीक्षा करते की जाए.

साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा तथा अन्य आयामों को देखते हुए जहां तक संभव हो, अपने निर्णय और उसके कारणों को सार्वजनिक पटल पर रखने का भी अनुरोध किया है, ताकि नियमों के पालन के संबंध में पूर्व से बनी भारत की प्रतिष्ठा अबाध गति से बरकरार रहे.

देखें वीडियो…

https://twitter.com/yashbhadas/status/1917459408910504178?s=48

https://twitter.com/yashbhadas/status/1917459408910504178
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन