Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

डाक्टर बोला था बस 18 महीने हैं तुम्हारे पास, आज 28 माह बाद भी जिंदा हूं : रवि प्रकाश

यशवंत-

जब आपको पता हो कि आप के पास वक्त कम है, तब आप बहुत से लोगों को थैंक्यू बोलना चाहेंगे. बहुत से लोगों को माफ करना चाहेंगे. कैंसर पेशेंट Ravi Prakash वरिष्ठ पत्रकार हैं, संपादक रहे हैं कई अखबारों में, इसलिए उन्हें अच्छे से पता था कि फोर्थ स्टेज कैंसर डायग्नोज होने के बाद अब क्या क्या करना है. मैंने उनसे पूछा कि किन किन से माफी मांगना चाहेंगे, किन किन को माफ करना चाहेंगे.

सबसे दुखद जानकारी ये दी कि उनके बहुत करीबी मित्र और परिवार के लोग कैंसर होने के बाद उनसे किनारा कर लिए. कैंसर होने के बाद जीवन को ज्यादा जिंदादिली से जी रहे रवि प्रकाश अब एक कैंसर विशेषज्ञ बन चुके हैं. उनको सुनकर अपने भीतर बहुत कुछ बदल-सा जाता है. जीवन जीने और जीवन को देखने का नजरिया चेंज होने लगता है.

रवि प्रकाश से बातचीत को सुनकर दुख नहीं होता, पीड़ा नहीं होती, समझ विकसित होती है, ज्ञान मिलता है, साहस मिलता है. इसीलिए चाहता हूं कि आप सब जरूर इस इंटरव्यू को देखें और अपने परिजनों को दिखाएं. कैंसर अब बहुत कामन रोग है. किसे कैंसर हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता. इसलिए इसकी तैयारी जरूरी है. इसके बारे में अच्छे से जानना जरूरी है.

देखें वीडियो-

Ravi Prakash Cancer part-7

Ravi Prakash Cancer Part-6

Ravi Prakash Cancer part-5

Ravi Prakash Cancer part-4

Ravi Prakash Cancer part-3

Ravi Prakash Cancer part-2

Ravi Prakash Cancer part-1

संबंधित पोस्ट-

कैंसर पीड़ित मीडियाकर्मियों के लिए प्रत्येक प्रेस क्लब एक कैंसर कोष बनाए, रांची से हो रही है शुरुआत!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन