Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सुभेंदु को सुवेंदु लिख रहे दैनिक जागरण/भास्कर को लगता है बंगाली सीएम इन्हें पढ़कर अपना नाम बदल लेंगे!

देवप्रिय अवस्थी-

‘हम नहीं सुधरेंगे’ की टेक जारी रखते हुए प्रसार संख्या के लिहाज से देश के दो सबसे बड़े अखबारों- दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण ने बंगाल के संभावित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का नाम गलत छापना जारी रखा है. इन दोनों अखबारों ने आज भी शुभेंदु की जगह सुवेंदु छापा है.

इन अखबारों के मालिकों और संपादकों ने शायद समझ रखा है कि लोग उन्हें ही सही मानेंगे और शुभेंदु अधिकारी भी देर-सवेर जागरण -भास्कर की तरह अपना नाम बदलकर सुवेंदु अधिकारी कर लेंगे.

इन दोनों अखबारों की यह लापरवाही देखकर मुझे पीड़ा होती है क्योंकि कभी मैं भी इन अखबारों से जुड़ा रहा हूं.

मेरे लिए यह संतोष की बात है कि नवभारत टाइम्स, हिंदुस्तान, अमर उजाला, जनसत्ता और राजस्थान पत्रिका आदि अखबार शुभेंदु अधिकारी का नाम सही तरीके से छाप रहे हैं. उम्मीद करता हूं कि जो अखबार आज भी नहीं सुधरने की टेक लगाए हैं, वे भी आने वाले दिनों में जरूरी सुधार कर लेंगे.

सही नाम क्या है इस न्यूज़ में जानिए…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन