Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मेडिकल स्टोर मालिक से वसूली करते धरे गए दो फर्जी पत्रकार

संभल। जनपद में खुद को टेलीविजन न्यूज चैनल का पत्रकार बताकर अवैध वसूली करने वाले दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पहले सबक सिखाया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इन दोनों के खिलाफ अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस इनका अपराधिक इतिहास भी पता करा रही है।

sambhal

sambhal

संभल। जनपद में खुद को टेलीविजन न्यूज चैनल का पत्रकार बताकर अवैध वसूली करने वाले दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पहले सबक सिखाया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इन दोनों के खिलाफ अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस इनका अपराधिक इतिहास भी पता करा रही है।

sambhal

संभल तहसील के हयातनगर थाना इलाके के ओमकार अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा था। तभी दोपहर को दो लोग वहां आए और खुद को परिपार्टी टीवी चैनल व एजेंसी का रिपोर्टर बताते हुए मेडिकल स्वामी से कागजात मांगे। लाइसेंस व अन्य कागजात अपने हाथ में आने के बाद यह पत्रकार उनमें कमी निकालकर दस हजार रुपये की मांग करने लगे। ओमकार ने आनाकानी की तो दोनों ने कहा कि वह चैनल पर खबर चलाकर उसका दिमाग ठीक कर देंगे।

यह सब चल ही रहा था कि एक दैनिक अखबार का पत्रकार वहां पहुंच गया। उसने जानकारी की तो युवक हड़बड़ाने लगे। इसके बाद आसपास के दुकानदारों को बुलाकर दोनों को बैठा लिया गया और हयातनगर पुलिस को खबर दे दी गई। इस बीच, कुछ युवकों ने इन दोनों पर हाथ साफ कर ब्लैकमेलिंग की सजा भी दी।

पुलिस दोनों को पकड़कर ले गई। जहां पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अमित पुत्र समरपाल निवासी लखौरी जलालपुर व अजय पुत्र हुकुम सिंह निवासी बहरामपुर की मढ़ैया बताया। ओमकार की तहरीर पर इन दोनों के खिलाफ अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि इन दिनों यहां ग्राम प्रधानों, राशन डीलर, मेडिकल स्टोर व झोलाछाप डाक्टरों से ठगी के लिए इसी तरह फर्जी पत्रकार सक्रिय हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन