Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

लूट की बाइक का विवाद सुलझाने का 20 हजार मांग रहा था नशेबाज सिपाही, आगे क्या हुआ वीडियो देखिए!

Formal Hindi government notice printed on a page, addressed to the Police Superintendent, containing case details and instructions.

कांधला। शामली उत्तरप्रदेश थाना में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ कथित तौर पर नशे में धुत सिपाही द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। पत्रकारों का आरोप है कि सिपाही ने एक बाइक विवाद में समझौता कराने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की थी। विरोध करने पर वह आगबबूला हो गया और पत्रकारों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी। रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने आरोपी सिपाही नरेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

पत्रकारों के अनुसार, देर रात उन्हें सूचना मिली थी कि थाना में बाइक लूट से संबंधित मामला आया है। सूचना पर पत्रकार कवरेज के लिए थाने पहुंचे। वहां बाइक विवाद को लेकर दोनों पक्ष मौजूद थे। बताया गया कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। आरोप है कि सिपाही उस समय शराब के नशे में था और उसने समझौता कराने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की।

पत्रकारों ने जब सिपाही को समझाने का प्रयास किया तो वह कथित तौर पर आगबबूला हो गया और पत्रकारों के साथ अभद्र एवं अमर्यादित व्यवहार करने लगा। घटना के बाद पत्रकारों ने थाने में ही धरना शुरू कर दिया और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों ने थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया और आरोपी सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर पुलिस अधीक्षक को भेजी। पुलिस अधीक्षक ने रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई की और आरोपी सिपाही नरेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Official Hindi legal notice on white page with bold heading, paragraphs of text, and a police stamp/signature at bottom. Includes date (27/08/2026) and recipient names.
निलंबन आदेश

बताया गया कि थाना प्रभारी निरीक्षक ने आरोपी सिपाही के मेडिकल परीक्षण के निर्देश भी दिए थे, लेकिन मेडिकल परीक्षण से पहले ही आरोपी सिपाही थाने से फरार हो गया। पत्रकारों ने फरार सिपाही के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की हैं।

पत्रकारों ने बताया कि पूरी घटना थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। पत्रकारों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है और उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आरोपी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद देर रात में ही पत्रकारों ने धरना समाप्त कर दिया था।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन