Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

नवभारत टाइम्स मुंबई के संपादक सुन्दरचंद ठाकुर सेवानिवृत्त हो गए, ललित वर्मा को नया संपादक बनाया गया

Office scene: a man sits in an office chair while another man stands beside him smiling, with colleagues clapping in the background and desks/books visible.
Farewell cake with an edible print reading 'Happy FAREWELL Captain Sahab,' yellow piped border and a running figure on the right.

उपमा सिंह-

जिंदगी में बहुत कम शख्सियतें ऐसी होती हैं जो हमेशा के लिए आपकी जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं, जो दिल छू जाती हैं, आपका गो टू पर्सन बन जाती हैं। मुंबई में सुंदर सर मेरे लिए वही थे। आज एनबीटी संग 16 साल के शानदार रिश्ते के बाद उन्होंने उसे उसी शान से विदा कहा, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। उसी जश्न के साथ जिस तरह वे जिंदगी के हर पल का जश्न मनाते हैं। वाक़ई वे सिर्फ नाम के ही सुन्दर’ नहीं। उनकी अनमैच्ड शख्सियत पर मेरी भवाभिव्यक्ति :

Man in a dark waistcoat hands a book to a woman in a black saree with a red border in an office, both smiling.
img 0825
Group photo of a diverse crowd of adults posing together in a bright indoor lobby or mall setting, seated and standing in three rows.
Two men pose in an office, one holding a framed front page of a newspaper titled NB T/Nav Bharat Times showing a man in yellow pants on the cover.

सिर्फ नाम के ही ‘सुंदर’ नहीं

किसी ने पूछा—
“आख़िर सुंदर चंद ठाकुर हैं क्या?”

मैंने कहा—
वो सिर्फ एक नाम नहीं,
एक विचार हैं।

वो सिर्फ मैराथन रनर नहीं,
जीवन की लंबी दौड़ के धावक हैं।

वो सिर्फ पूर्व सैनिक नहीं,
अनुशासन की जीती-जागती मिसाल हैं।

वो सिर्फ फिटनेस गुरु नहीं,
खुद को जीतने का उनका हुनर कमाल है।

वो सिर्फ संपादक नहीं,
लोगों को दिशा देने वाली मशाल हैं।

और सबसे बढ़कर,
वे ऐसे इंसान हैं
जिनका व्यक्तित्व बेमिसाल,
ऑरा अनमैच्ड,

जिसके लिए जीवन,
एक खुली हुई दौड़,
और मंज़िल, बस हर दिन कल से ‘सुंदर’

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन