Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

बंगाल में अमित शाह के दौरे पर महुआ मोइत्रा का बड़ा आरोप- मुस्लिम अफसरों को प्रोटोकॉल से हटाया गया, IPS-IAS एसोसिएशन को टैग कर पूछा सवाल

कोलकाता: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे को लेकर केंद्र पर सांप्रदायिक भेदभाव का गंभीर आरोप लगाया है।

मोइत्रा ने X पर @IPS_Association और @IASsociation को टैग करते हुए लिखा-

“Hello @IPS_Association & @IASsociation – Muslim officers in Bengal disallowed if Amit Shah present- CP Siliguri Waqar Raza banned from welcome lineup, Jawed Shamim DG STF not invited anywhere, Khalil Ahmed IAS made to leave mtng. Won’t you protest this sick communal nonsense?”

उनका आरोप है कि सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर वकार रजा को स्वागत लाइनअप से हटा दिया गया, STF के DG जावेद शमीम को कहीं भी आमंत्रित नहीं किया गया और IAS अफसर खलील अहमद को मीटिंग से बाहर जाने को कहा गया।

ये ट्वीट 1 सितंबर को सुबह 10:11 बजे किया गया था, जिस पर अब तक 1.64 लाख व्यूज, 1.3K री-ट्वीट और 4.8K लाइक्स आ चुके हैं।

कब का है मामला?

गृह मंत्री अमित शाह का हाल ही में पश्चिम बंगाल का तीन दिवसीय दौरा था। आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक वे सिलीगुड़ी के बाहरी इलाके सुकना में स्थित होटल में दो बैक-टू-बैक मीटिंग करने वाले थेऔर BSF, SSB और खुफिया एजेंसियों के साथ सीमा सुरक्षा की समीक्षा उनका मुख्य एजेंडा था।

इसी दौरे के दौरान ये कथित भेदभाव हुआ है, ऐसा मोइत्रा का दावा है। हालांकि इस पर अभी तक गृह मंत्रालय, बंगाल सरकार या IPS/IAS एसोसिएशन की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सियासी मायने:

उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी कॉरिडोर को लेकर शाह का दौरा रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। ऐसे में एक सांसद द्वारा सीधे तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री की मौजूदगी में धर्म के आधार पर अफसरों को हटाने का आरोप लगाना बड़ा सियासी विवाद बन सकता है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन