समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने भाजपा के नेशनल जरनल सेकेट्री और राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े की जमकर क्लास लगाई है। दरअसल, तावड़े ने दिवंगत मुलायम सिंह यादव पर एक तंज कसा, तंज में अखिलेश का भी नाम लिया गया है। इसके बाद सपा मीडिया सेल ने विनोद तावड़े के ट्वीट को रिट्वीट कर जो धोया है, वह पढ़िए…
अरे तावड़े जी, लुटिएंस में जंतर मंतर के पास एक फाइव स्टार होटल और गुड़गाँव में आप जाकर क्या करते हो? आपके करीबी के यहाँ पर जब एक प्रवर्तन एजेंसी की छापेमारी हुई थी तो आपने उसे कैसे और क्यों बचाया था? आपने प्रवर्तन के किस बड़े अधिकारी को फोन किया था? गुजरात तक फोन दौड़ाए थे, याद है आपको? हालाँकि आपने ये काम गुप-चुप तरीक़े से किया था, ताकि महाराष्ट्र के सीएम और भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व को इसकी भनक ना लग पाए
आपके शौक क्या-क्या हैं, ये भाजपा वाले बताकर जाते हैं, भाजपा वाले ही यह भी बताकर जाते हैं कि 61 साल की उम्र होने के बाद भी आपकी बुरी नज़र से आपके साथ काम करने वाले भी Uneasy Feel करते हैं
वैसे आप सब छोड़िए, अब तक यूपी में भाजपा में पद और टिकट बाँटने के नाम पर कितनी वसूली कर चुके हो? इसलिए आप किस मुँह से ज्ञान उड़ेल रहे हैं, आपके मुँह से ज्ञान जैसे शब्द अच्छे नहीं लगते हैं, आप 4-M में व्यस्त रहते हैं, उसी में लगे रहिए
4M = मांस, मदिरा, महिला और मनी
यूपी में अपनी बुरी नज़र लेकर मत आना, इसे उन्हीं फ़ाइव स्टार होटल में छोड़कर आना, जहाँ गुड़गाँव और दिल्ली में आते जाते हो
यूपी में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से अगर कोई खिलवाड़ हुआ तो आपको यूपी की जनता बहुत अच्छे से सबक सिखाएगी Tawde Vinod.
और हां ABVP की शुरुआत से लेकर महाराष्ट्र तक के आपके 20 साल पुराने कुछ कारनामें आपके संगी साथियों ने हमें बताया है, क्या उनकी सीरीज हम यहीं चलायें?
विनोद तावड़े का ट्वीट पढ़िए-
“लड़के हैं, लड़कों से गलती हो जाती है”!
दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध के आरोपियों को बचाने के लिए अखिलेश जी के पिताजी ने पूरे समाज को शर्मसार करने वाला बयान दिया था। आज उनके बेटे महिला सुरक्षा पर ज्ञान दे रहे हैं।
भाजपा की डबल इंजन सरकार में अपराधी को शरण नहीं मिलती, बल्कि उसका सफाया हो जाता है। अब उत्तर प्रदेश में अपराधी पुलिस का कॉलर नहीं पकड़ता, बल्कि सलाखों के पीछे होता है।
दोनों तरफ के मूल ट्वीट यहां देखें…


