Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वाराणसी में न्यूज चैनल के रिपोर्टर को जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

वाराणसी : यहां के एक न्यूज चैनल डेन काशी के लंका-भेलूपुर के रिपोर्टर ओमकार नाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना से लंका पुलिस थाने के एस ओ को मौखिक रूप से अवगत कराने के साथ ही रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई है।

वाराणसी : यहां के एक न्यूज चैनल डेन काशी के लंका-भेलूपुर के रिपोर्टर ओमकार नाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना से लंका पुलिस थाने के एस ओ को मौखिक रूप से अवगत कराने के साथ ही रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई है।

अवनींद्र सिंह अमन ने घटना का खुलासा करते हुए अपने एफबी वॉल पर लिखा है – शुक्रवार अपराह्न लगभग चार बजे मोबाइल नंबर 8931893649 से ओमकार के मोबाइल नंबर 8423182294 पर किसी ने फोन कर पहले तो उनके बारे में जानकारी ली। नाम-पता पूछा, उसके बाद गंदी-गंदी गालियाँ देने लगा। इस पर ओमकार ने ऐतराज जताया तो फ़ोन करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि तुम बहुत तेज़-तर्रार रिपोर्टर बनते हो। सुधार जाओ वरना अभी तो सिर्फ समझा रहा हूं। नहीं माने तो तुम्हे जान से हाथ धोना पड़ेगा। उस समय ओमकार लंका पर एक घटनास्थल पर मौजूद थे। वहां एसओ लंका भी उस समय मौजूद थे। 

ओमकार ने तत्काल घटना की सूचना एसओ लंका को देने के बाद मुझे (अवनींद्र सिंह) दी। पत्रकार को धमकी मिलने की सूचना पर मैंने तत्काल उस नंबर पर फ़ोन कर गहराई में जानकारी इकट्ठी करनी चाही तो आरोपी नंबर पर फोन रिसीव करने वाले ने अपना नाम ए.के.पाण्डेय निवासी गाजीपुर बताया और कहा, अभी तो उसे गाली और धमकी दी है। आगे उसे जान से भी हाथ धोना पड़ेगा। घटना की लिखित शिकायत पुलिस से कर दी गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन