Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर होशंगाबाद यूनिट के बैतूल ब्यूरोचीफ व फोटोग्राफर की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

बैतूल से खबर है कि दैनिक भास्कर बैतूल के ब्यूरोचीफ अनिल गोयरा और फोटोग्राफर अमिताभ तिवारी पर ग्रामीणों ने एकजु्ट होकर हमला बोल दिया। सबसे पहले दोनों की जमकर पिटाई की और कैमरा तोड़कर बाइक भी छीन ली। हमला 26 अगस्त 2015 को हिवरखेड़ी से आशापुर स्टेट हाईवे पर गोनीघाट गांव में किया। हमले के बाद दोनों जान बचाकर बैतूल भागे। लेकिन जख्म इतने हैं कि दोनों की हालात काम करने लायक नहीं है। पिटाई की वजह एक आदिवासी महिला प्रमिला को बाइक से टक्कर मारना है। महिला रोड किनारे हैंडपंप पर पानी भरकर वापस लौट रही थी। हमले के बाद पूरे मामले में चिचोली पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। बाइक जप्त की और 27 अगस्त को घायल महिला प्रमिला आदिवासी का जिला अस्पताल बैतूल में मेडिकल कराया है। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि बैतूल दैनिक भास्कर ब्यूरोचीफ शराब के नशे में थे।

ब्यूरो चीफ के साथ फोटोग्राफर अमिताभ तिवारी 26 अगस्त को आशापुर हाईवे पर चिखली गांव में स्टोरी करने गए थे। मप्र के इस गांव को बैतूल-हरदा संसदीय क्षेत्र की सांसद ज्योति धुर्वे ने गोद लिया है। इसलिए दोनों को भेजा गया था। कहा जा रहा है कि इसी गांव में एक आदिवासी घर इन लोगों ने कच्ची शराब पी ली। चार-पांच फोटो ली। गांव के कुछ लोगों से बात की और वापस लौट रहे थे। तभी गोनीघाट गांव में महिला को टक्कर मार दी। गांव वाले एकत्रित हो गए और गलती स्वीकार करने की बात कही। दोनों अपने-आप को संभाल नहीं पा रहे थे और गलती पर उलटे ग्रामीणों पर भडक गए। महिला को अधिक चोटें और इन लोगों के तेवर देखकर गांव वाले नाराज हो गए और दोनों की जमकर लात-घूसे से पिटाई शुरू कर दी। जिस समय दोनों की पिटाई हो रही थी उस समय पूरे गांव वाले एकजुट थे।  पिटाई के बाद ब्यूरोचीफ अनिल गोयरा और फोटोग्राफर अमिताभ तिवारी ने बैतूल जिले के चिचोली पुलिस थाने में शिकायत की। जिसके बाद 27 अगस्त को पुलिस ने गांव से बाइक कब्जे में ली। बैतूल ब्यूरो कार्यालय दैनिक भास्कर की होशंगाबाद यूनिट के अंतर्गत आता है। कहा जा रहा है कि दोनों लोगों ने मैनेजमेंट को पूरे मामले में पूरी गलती ग्रामीणों की बताई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन