Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मोदी समर्थक एंकर सुशांत सिन्हा भी यूट्यूब पर उतरे, खूब देखे जा रहे वीडियो

न्यूज चैनलों के पत्रकारों के लिए यूट्यूब वरदान साबित हो रहा है. पैसे तो बना ही रहे, खुद का कामकाज संचालित करने का सुख और अपने तेवर-विचार का प्रकट करने का आनंद भी ले रहे हैं. इसी क्रम में सुशांत सिन्हा भी यूट्यूबर बन गए हैं. यूट्यूब पर इनका चैनल इन्हीं के नाम से सर्च किया जा सकता है.

सुशांत सिन्हा एनडीटीवी, इंडिया टीवी, इंडिया न्यूज समेत कई बड़े न्यूज चैनलों में एंकर के पद पर रहे. वे बीजेपी और मोदी समर्थक टीवी पत्रकार माने जाते हैं. अपनी विचारधारा उनके वीडियोज से भी सामने आ रही है.

सुशांत के वीडियोज भक्तों, भक्त पत्रकारों और पीएम मोदी को लगातार प्रोटेक्ट कर रहे हैं. इनके वीडियोज से सत्ता से सवाल पूछने वाला माद्दा नहीं झलक रहा. पत्रकारिता की बेसिक भी यही है कि सत्ता की खामियों को खोजकर निकालो और उससे जनता को शिक्षित प्रशिक्षित करो. पर ये दर्शन सुशांत के यूट्यूब चैनल से गायब है.

सुशांत सोशल मीडिया माध्यमों फेसबुक ट्विटर आदि पर भी अपने मोदी पक्षधरता के लिए मशहूर हैं.

नीचे सुशांत सिन्हा के चैनल के कुछ वीडियोज दिए जा रहे हैं. इन्हें देखें, चैनल सब्सक्राइब करें ताकि सुशांत के नए वीडियोज के नोटिफिकेशन मिलते रहें.

ज्ञात हो कि अजीत अंजुम, साक्षी जोशी, नवीन कुमार समेत दर्जनों पत्रकारों ने यूट्यूब पर अपना अड्डा जमा लिया है और इनके वीडियोज लाखों लाख व्यूज हासिल कर रहे हैं. इस तरह से ये पत्रकार बिना किसी चैनल मालिक की गुलामी किए खुद ही अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर लाखों रुपये महीने कमा रहे हैं.

सुशांत ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर बताया है कि उनके यूट्यूब चैनल के लाइव वीडियोज स्थापित न्यूज चैनलों के लाइव वीडियोज से ज्यादा देखे जा रहे हैं. इसके लिए उन्होंने दर्शकों का आभार जताया है.

इंडिया टीवी से एंकर सुशांत ने दिया इस्तीफा!

कंगना के भक्त हैं एंकर सुशांत सिन्हा!

https://youtu.be/Wm-MXlKWcSw
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Pushpendra Singh Tomar

    July 25, 2021 at 3:21 pm

    यशवंत जी, आपकी जय हो, बहुत बढ़िया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन