Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बिहारी अस्मिता सम्मान से नवाज़े गए जनसत्ता के पत्रकार प्रसून लतांत

Prasoon Latant

पटना। हिन्दी दैनिक जनसत्ता के वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में लोकप्रिय टीवी धारावाहिक महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले चर्चित अभिनेता मुकेश खन्ना ने ‘बिहारी अस्मिता सम्मान’ से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के लिये प्रदान किया गया। सम्मान समारोह बिहारी खबर हिन्दी साप्ताहिक और बिहारी हेल्प लाइन द्वारा आयोजित किया गया था।

Prasoon Latant

Prasoon Latant

पटना। हिन्दी दैनिक जनसत्ता के वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में लोकप्रिय टीवी धारावाहिक महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले चर्चित अभिनेता मुकेश खन्ना ने ‘बिहारी अस्मिता सम्मान’ से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के लिये प्रदान किया गया। सम्मान समारोह बिहारी खबर हिन्दी साप्ताहिक और बिहारी हेल्प लाइन द्वारा आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर बिहार की मिट्टी की शान बढ़ाने वाले अन्य लोगों को भी विभिन्न क्षेत्र में उपलव्धियां हासिल करने पर यह समामान दिया गया। इनमें समाजसेवी गुरमित सिंह, समाजसेवी अकबर हुसैन, साहित्यकार विवेकानंद तिवारी, डॅा अखिलेश कुमार सिंह, लोक गायक गजाधर ठाकुर, संजय कुमार संजीव, नीलेश प्रसाद, ऋषभ राकेश, राजीव कुमार, अखिलेश कुमार श्रीवास्तब, श्रवण कुमार, संजीव कुमार, अनिल कुमार, मनीष कुमार, अमरदीप झा गौतम, ओम प्रकाश भारद्वाज उर्फ पुट्टू, शैलेन्द्र कुमार जायसवाल, डॉ. आलोक कुमार, कृष्णा प्रसाद, डॉ संजय पंकज, डॉ धर्मेन्द्र कुमार, को भी श्री खन्ना ने बिहारी अस्मिता सम्मान से सम्मानित किया।
 
सम्मान समारोह में अपने उद्गार व्यक्त करते हुए पत्रकार प्रसून लतांत ने कहा कि आज बिहार को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि जब वे चंडीगढ़ में जनसत्ता में काम रहे थे तो बिहार को तरह-तरह से बदनाम किया जा रहा था। इसके संदर्भ में मेरा कहना था कि गुरूगोविन्द सिंह बिहार की धरती से ही हैं जिन्होने बिहारी अस्मिता का परचम पूरे देश में लहरया। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि इस वर्ष का कार्यक्रम खालसा पंथ के संस्थापक और सिक्खों के दसवें गुरू गुरूगोविन्द सिंह को समर्पित किया गया है। हर बिहारी का फर्ज है बिहारी अस्मिता की रक्षा करना।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन चर्चित अभिनेता मुकेश खन्ना, बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री विनय बिहारी, विधायक दिलमणि देवी, निशिकांता, आयोजन समिति के अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए कला संस्कृति मंत्री विनय बिहारी ने कहा कि नफरत और भेदभाव की खाई को पाटकर बिहारी अस्मिता की शान को बढ़ाया जा सकता है। वे देश के पहले कला संस्कृति मंत्री हैं जो गायक और अभिनेता देानो हैं और कला के मर्म को समझते हैं। उन्होंने कई गानों के मुखड़े भी सुनाए। कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना से हुआ। इस अवसर पर वंदे मातरम् की मनमोहक प्रस्तुति की गयी और पटना साहिब गुरूद्वारे से आये ग्रंथियों ने गुरूवाणी का पाठ किया। इसके पश्चात चर्चित पार्श्वगायिका इंदू सोनाली ने गीतों की सरगम को छेड़ा तो लोग भावविभोर हो गए।

दिल्ली से पधारे गजाधर ठाकुर ने भोजपुरी गीतों के माध्यम में माटी की सोंधी खुशबू बिखेरी। हास्य कलाकार सत्येन्द्र सिंह दूरदर्शी ने व्यवस्था की विसंगतियों पर करारा व्यंग्य किया और दर्शकों को हास्यरस से लोट-पोट कर दिया।

अध्यक्षीय उद्गार व्यक्त करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह ने कहा कि बिहार का विकास बिहारियों के संगठित प्रयास से ही मुमकिन है। कार्यक्रम का संचालन रविरंजन ने किया। इस मौके पर आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शिवेन्द्र नारायण सिंह, ब्रजकिशोर सिंह पत्रकार कुमार कृष्णन, मदद फाउंडेशन के फिरोज सहित राजधानी पटना की कई जानी मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया और इस आयोजन को यादगार बनाया।

 

पटना से सज्जन कुमार गर्ग की रिपोर्ट।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन