Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अरविंद मार्डीकर ‘हिन्दुस्थान समाचार’ के दोबारा अध्यक्ष बने, देखें निदेशक मंडल में कौन कौन हैं!

नई दिल्ली । नागपुर के समाजसेवी अरविंद भालचंद्र मार्डीकर हिन्दुस्थान समाचार सहकारी समिति लिमिटेड के दोबारा अध्यक्ष चुन लिए गए।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के समवेत सभागार में शनिवार को हुई अंशधारकों की बैठक में निदेशक मंडल का चुनाव किया गया। निदेशक मंडल के अध्यक्ष पद पर अरविंद मार्डीकर सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। इस दौरान चुनाव अधिकारी के रूप में रजिस्ट्रार ऑफ को-ऑपरेटिव सोसाइटीज की ओर से एडवोकेट अजीत कुमार मौजूद रहे।

निदेशक मंडल में वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानंद मिश्र (लखनऊ ), वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री रामबहादुर राय (नई दिल्ली), प्रसिद्ध समाजसेवी रविंद्र संघवी (मुंबई), दशमेश चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख मनमोहन सिंह चावला (गुरुग्राम), समाजसेवी एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रदीप ‘बाबा मधोक’ (वाराणसी), चार्टर्ड अकाउंटेंट जय नारायण गुप्ता (कोलकाता) सदस्य होंगे। साथ ही पद्मश्री बलबीर दत्त (रांची) और परेशकांत मांगलिक (मुंबई) स्थायी आमंत्रित सदस्य चुने गये हैं।

निदेशक मंडल का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। अध्यक्ष पद पर अरविंद मार्डीकर का यह नया कार्यकाल 08 मई 2023 से 07 मई 2026 तक होगा। हिन्दुस्थान समाचार सहकारी समिति लि. द्वारा संचालित हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, नेपाली, ओडिया समेत 12 भाषाओं में न्यूज उपलब्ध करवाने वाली देश की एकमात्र बहुभाषी न्यूज एजेंसी है।

महाराष्ट्र के अकोला में जन्मे और अब नागपुर में रहने वाले 64 वर्षीय श्री अरविंद मार्डीकर ने मेकेनिकल इंजीनियर के साथ ही बीए और एल.एल.बी. तक की शिक्षा प्राप्त की है। आपने माइनिंग इक्विपमेंट्स और इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव्स में अपने करियर की शुरुआत की और आगे चलकर संयोगवश प्रिंट इंडस्ट्री के कारोबार से जुड़े। देश में संस्कृत और फोनेटिक इंगलिश की कुछ प्रमुख पुस्तकों के प्रकाशन में महत्वपूर्ण भूमिका।

आल इंडिया फेडरेशन आफ मास्टर प्रिंटर्स के कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन। यह संस्था देश के 2.5 लाख से अधिक प्रिंटर्स की प्रतिनिधि संस्था है। प्रतिष्ठित पत्रिका प्रिंटवीक इंडिया के मई, 2011 के वार्षिक अंक में प्रकाशित इंडियन प्रिंट इंडस्ट्री में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देश के चुनिंदा 126 सीईओ में अरविंद मार्डीकर का नाम भी शुमार है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन