Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

‘खबर मन्त्र’ के मालिक अभय सिंह का निधन

-हरिनारायण सिंह-

रांची : खबर मन्त्र के मालिक अभय कुमार सिंह हमारे बीच नहीं रहे। रांची के गुरुनानक अस्पताल में शुक्रवार की अहली सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

सांस लेने में तकलीफ महसूस होने पर उन्हें गुरुवार को दिन के ढाई बजे गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम को उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा था।

रात बारह बजे उनकी तबीयत फिर बिगड़ी। अहली सुबह यह मनहूस खबर आयी कि अभय सिंह अब नहीं रहे। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गये हैं।

उनके निधन से उनके परिवार, कुटुंबजन, मित्रगण और खबर मन्त्र परिवार को गहरा आघात लगा है। ईश्वर अभय सिंह की आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को दुख सहने की क्षमता दे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Jharkhand Working Journalists Union

    September 4, 2020 at 3:30 pm

    दुःखद खबर I
    झारखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
    ईश्वर अभय सिंह जी की आत्मा को शांति प्रदान कर उनके परिवार को इस पीड़ा को सहन करने की शक्ति
    दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन