Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

यूपी में जंगलराज : एबीपी न्यूज के पत्रकार को बाराबंकी पुलिस ने पीटा (देखें वीडियो)

खाकी की दबंगई का शिकार बना पत्रकार…. शहर कोतवाल, दरोगा और छह सिपाहियों ने पत्रकार को जमकर पीटा… दबंगई का वीडियो मोबाइल में हुआ कैद

जबसे सूबे में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है तबसे आए दिन पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं| कुछ ऐसा ही ताज़ा मामला आया है उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद से| यहां के इलेक्ट्रानिक मीडिया के एक पत्रकार के साथ बाराबंकी पुलिस ने सिर्फ बदतमीज़ी ही नहीं की बल्कि जमकर पिटाई भी की| पत्रकार से हुई पिटाई और अभद्रता के बाद जिले के सभी पत्रकारों ने एक स्वर में विरोध प्रदर्शन किया| जिलाधिकारी से मिलकर जनपद के पत्रकारों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है|

मामला बाराबंकी में नगर कोतवाली इलाके के बंकी कस्बे के रहने वाले एबीपी न्यूज चैनल के पत्रकार सतीश कश्यप का है। इनका अपने पड़ोसी अतुल यादव से मामूली वाद-विवाद चल रहा था| अतुल यादव बाराबंकी के सदर से सपा विधायक धर्मराज यादव उर्फ सुरेश यादव का बेहद करीबी माना जाता है| कल पुलिस ने पत्रकार सतीश कश्यप को नगर कोतवाली बातचीत के लिए बुलवाया था|

सतीश जब नगर कोतवाली पहुंचा तो शहर कोतवाल भगवती प्रसाद यादव ने सतीश पर जबरन समझौते का दबाव बनाया| सतीश जब सुलह को तैयार नहीं हुए तो शहर कोतवाल ने गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी| इस सारे वाक़िये को सतीश ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया| यह बात शहर कोतवाल को नागवार गुजरी और उसने बगल में बैठे बंकी चौकी इंचार्ज शिवनाथ यादव और अपने साथियों को आदेश देते हुए कहा कि मारो और लॉकअप में बन्द करो और मुकदमा लिख कर जेल में सड़ा दो|

शहर कोतवाल का इशारा पाते ही सभी पुलिसकर्मी सतीश को बुरी तरह से मारने लगे और लॉकअप में ले जाकर बन्द कर दिया| मौका पाकर सतीश ने अपना मोबाइल फोन अपने एक साथी को पकड़ा दिया| सतीश के साथ हुई इस घटना की भनक जैसे ही जनपद के अन्य पत्रकारों को हुई तो सभी पत्रकार कोतवाली पर इकट्ठा हो गए|

मौके पर वार्ता के लिए पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों पर किसी भी कार्यवाई से इनकार कर दिया इससे पत्रकारों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया| आक्रोशित पत्रकारों ने जिलाधिकारी से मिलकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है|

नीचे वो दो वीडियो हैं जिसमें मारपीट का वीडियो कैद है और पीड़ित पत्रकार की बाइट है, क्लिक करें :

https://www.youtube.com/watch?v=f6c892-Ad6M

https://www.youtube.com/watch?v=OKV0SvTDCug

मूल खबर….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन