Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

भारत में रिपोर्टिंग करने के दौरान दो पत्रकारों की हत्या, एक को नक्सलियों ने मारा, दूसरे को अपहर्ताओं ने

दो पत्रकारों के मारे जाने की सूचना है. इनकी हत्या की गई है. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में दूरदर्शन की टीम पर नक्सली हमले में कैमरामैन की मौत हो गई. कैमरामैन का नाम अच्युतानंद साहू है. ये दूरदर्शन दिल्ली में सेवारत थे. घटना अरनपुर थाना छेत्र के नीलावाया के जंगल की है. दूरदर्शन से जुड़े लोग एक कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा गए थे.

हमला उस वक्त हुआ, जब दिल्ली दूरदर्शन की यह टीम जंगल के भीतर सुरक्षा बलों के साथ उनकी गतिविधियों की कवरेज कर रही थी. नक्सलियों ने इस इलाके में चुनाव बहिष्कार की अपील कर रखी है. इसी दौरान कुछ नक्सली टकरा गए. दंतेवाड़ा के एडिशनल एसपी गोरखनाथ बघेल का कहना है कि कैमरामैन काफी घायल अवस्था में था. नक्सलियों के हमले में दो जवान भी शहीद हो गए.

उधर, झारखंड के चतरा जिले में एक पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पत्रकार चन्दन तिवारी दैनिक अखबार ‘आज’ से जुड़े थे. चंदन तिवारी पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के दूम्बी गांव के रहने वाले थे. वे दैनिक अखबार ‘आज’ के पत्थलगड्डा प्रखंड प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने चंदन का शव पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के बलथरवा गांव के पास जंगल से बरामद किया.

मजदूर नेता रघुवर तिवारी के पुत्र चंदन को सोमवार रात लगभग 8 बजे पत्थलगड्डा चौक पर देखा गया. वहीं से उन्हें कुछ लोग अपने साथ मोटरसाइकिल पर कहीं ले गए. कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि चंदन का अपहरण कर लिया गया है और उन्हें पास के जंगल में रखा गया है.

पुलिस और परिजन रात में जंगल की ओर चंदन को खोजने निकल गए. इसी दौरान सिमरिया बल्थर जंगल में वे जख्मी हालत में मिले. उन्हें सिमरिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चंदन के शरीर पर गंभीर चोट और मारपीट के निशान मिले हैं. चंदन के परिजनों ने सिमरिया विधायक गणेश गंझू और उसके छोटे भाई टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू समेत अन्य नक्सलियों पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों ने कहा कि उन्हें नक्सल विरोधी खबर प्रकाशित करने पर धमकी मिल रही थी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन