Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अडानी ने नायडू को भी फंसा दिया है!

दीपक शर्मा-

डानी से ज्यादा हमारे देश और सरकार का अपमान हुआ है, तुरंत एक्शन ले PMO.

दरअसल दस्तावेजी सबूत के आधार पर अमेरिकी एजेंसी FBI ने साबित किया है कि अडानी ने ₹ 2029 करोड़ की रिश्वत भारत सरकार के अफसरों को दी। इस रिश्वत में अडानी से जुड़ी एक अमेरिकी कम्पनी शामिल है।

सवाल है कि ये अफसर अपने दम पर ये डील कर रहे थे या इनके जरिये ये रकम कोई और ले रहा था।

क्या रिश्वत का पैसा ऊपर तक पहुंचाया जा रहा था? क्या सरकार के मंत्री भी शामिल थे?

इससे पहले की FBI अमेरिकी अदालत में बाकी सबूत रखकर पूरे देश को शर्मिंदा करे, केंद्र सरकार को इस पर अपनी पोजीशन क्लियर करनी चाहिये! PMO को तुरंत जांच बैठानी चाहिये।


डॉ मुकेश कुमार-

अडानी ने नायडू को भी फँसा दिया है। नायडू सोच नहीं पा रहे हैं क्या करें। जिसे रिश्वत दी गई वह अधिकारी तो उनके राज्य का ही है।

मगर यदि उसका राज़ खुलेगा और उसने बहुत सारे राज़ खोल दिए तो क्या होगा।

बात ये नहीं है कि डील जगन रेड्डी के कार्यकाल में हुई थी। इसका नाज़ुक पक्ष ये है कि इससे अडानी और मोदी जुड़े हुए हैं।

अगर जगन रेड्डी भर का मामला होता तो अभी तक हाहाकार मचा दिया होता। हो सकता है कि जगन की गिरफ़्तारी की तैयारी भी हो जाती।

मगर जगन को फँसाने से ज़्यादा मसला मोदी और अडानी को बचाने का है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन