Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अदाणी को ट्रिपल झटका : अमेरिका से लेकर केन्या तक बुरी खबरों की लिस्ट देखें

मेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडेनबर्ग के खुलासे के एक साल बाद अदाणी को इतना तगड़ा झटका मिला है. अदाणी को एक के बाद लगातार तीन झटके मिले हैं.

अमेरिका में न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में सुनवाई के दौरान गौतम अदाणी की कंपनी पर यूएस में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने और एक सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को मोटी रिश्वत देने का आरोप लगाया गया है.

आरोप है कि 2020 से 2024 के बीच अदाणी ग्रीन और एज्योर पावर ग्लोबल को ये सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के लिए गलत रूट से भारतीय अधिकारियों को करीब 2236 करोड़ रुपये (265 मिलियन डॉलर) की रिश्वत दी गई.

इतना ही नहीं, कहा जा रह है कि रिश्वत वाली बात अमेरिकी कंपनी यानी एज्योर पावर ग्लोबल से छुपाई गई. इस कॉन्ट्रैक्ट के जरिए 20 साल में दो अरब डॉलर से ज्यादा मुनाफा कमाने का अनुमान लगाया गया था और इसका लाभ लेने के लिए झूठे दावे करते हुए लोन और बॉन्ड्स जुटाए गए.

इन सब के बाद अडानी को एक के बाद एक तीन झटके लगे. पहला झटका मिल शेयर में-

अमेरिका में जांच और आरोपों की खबर का पहला असर अडानी समूह के शेयरों पर दिखाई दिया. यह ठीक वैसा ही बताया जा रहा है जैसा हिंडेनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद बीते वर्ष जनवरी 2023 में दिखा था. अदाणी के शेयरों में 20 फीसदी तक टूट दर्ज की गई और कई में लोअर सर्किट लगा. बीते कारोबारी दिन गुरुवार को ही कंपनियों के स्टॉक्स बिखरने के चलते उन्हें 2.5 लाख करोड़ रुपये का तगड़ा घाटा हुआ है. वहीं, दो दिनों में अदाणी ग्रुप का मार्केट कैप करीब 3 लाख करोड़ रुपये कम हो गया.

दूसरा झटका : 60 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना कैंसिल

रिश्वतखोरी मामले में न्यूयॉर्क की कोर्ट ने गौतम अडानी, उनके भतीजे सागर अडानी समेत 7 लोगों पर अरबों डॉलर की धोखाधड़ी और रिश्त के आरोप लगाए. उनपर सोलर एनर्जी का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर की घूस देने का दावा किया गया है. इसके बाद अदाणी ने बॉन्ड के जरिए 60 करोड़ डॉलर फंड जुटाने की योजना को कैंसिल करना पड़ा. बता दें कि हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी ग्रुप ने अपने एफपीओ के जरिए 20,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान कैंसिल करना पड़ा था.

केन्या के साथ डील रद्द : तीसरा झटका

गौतम अदाणी को तीसरा झटका केन्या ने दो बड़ी डील कैंसिल करके दिया है. रद्द किए गए सौदे में एक की कीमत 700 मिलियन डॉलर थी तता दूसरी डील की कीमत 1.8 अरब डॉलर थी, जो एक इंटरनेश्नल एयरपोर्ट के लिए था. आजतक डॉट इन में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक इन कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए चीन की एक कंपनी प्रतिस्पर्धा में शामिल थी.

देखें अदाणी समूह की किन कंपनियों के शेयर गिरे….

अमेरिका से आई खबर से अदानी ग्रुप हिला, शेयर धड़ाम, पढ़ें अदानी ग्रुप की प्रतिक्रिया

अमेरिका के आरोप और वारंट जारी होने की खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन