Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

स्वतंत्र पत्रकार ने एडीजी जोन एटा पर लगाए गंभीर आरोप, देखें लफ़ड़ा क्या है!

एटा | उत्तर प्रदेश के जनपद एटा के रहने वाले स्वतंत्र पत्रकार विशाल राजपूत ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विशाल ने एडीजी जोन पर उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने और उनकी हत्या तक कराए जाने का आरोप लगाया है.

इस मामले को लेकर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अगस्त में ट्वीट कर जांच की मांग भी की थी. इसके अलावा पीड़ित की तरफ से अदालत में शिकायत भी दी गई है. कोर्ट से जवाब मांगने के बावजूद अफसरों ने जवाब नहीं दिया, ऐसा पीड़ित का कहना है.

विशाल राजपूत ने भड़ास से हुई बातचीत में कहा कि उन्होंने कुछ माह पूर्व एक भ्रष्टाचार संबंधी मैसेज व्हाट्सएप ग्रुप पर किया था. उस ग्रुप में जिले के तमाम अफसर भी जुड़े हुए थे, जो मेरा संदेश देखकर नाराज हो गए. उन्हें पुलिस द्वारा धमकी भी दिलाई गई है.

विशाल, जो स्वतंत्र पत्रकार होने के साथ अमिताभ ठाकुर की पार्टी अधिकार सेना के एटा पदाधिकारी भी हैं, को लेकर अमिताभ ठाकुर ने उनके हवाले से ट्वीट में लिखा- “विशाल राजपूत के अनुसार अनुपम कुलश्रेष्ठ से उनका निजी विवाद चल रहा है, जिसे लेकर वे विशाल राजपूत को किसी फर्जी मुकदमे में फंसाने की तैयारी कर रही हैं. इसके अलावा उनके द्वारा विशाल राजपूत की हत्या की साजिश की बात भी कही जा रही है. विशाल राजपूत के अनुसार यदि उनके परिवार के साथ कोई भी अनहोनी या फर्जी केस या हत्या होती है तो उसकी जिम्मेदारी एडीजी आगरा जोन होंगी.”

विशाल का कहना है, बात कुछ नहीं है जिले के अफसर मामले को अपना इगो बना लिया है. जिसके चलते उन्हें परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ताज्जुब तो इस बात का है कि इतना सब होने के बाद भी उन्हें कहीं से न्याय की आहट तक सुनाई नहीं दे रही है.

देखें, विशाल का आरोप, नाम जिनके खिलाफ शिकायत की गई, और विशाल ने क्या कहा-बताया.

नोट – इस ख़बर को लेकर किसी को अपना पक्ष या बात कहनी हो तो भड़ास के मेल- [email protected] पर भेज सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन