Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

जैसे अभी अग्निवीरों का नम्बर आया, वैसे ही शीघ्र उनका नंबर भी आएगा…

सुरेश चिपलूनकर-

हजारों युवा ऐसे हैं, जिन्होंने सेना की परीक्षा पास कर ली है… मेडिकल पास किया है… और ग्रुप चर्चा भी पास कर चुके हैं…, परन्तु अब जबकि मात्र नियुक्ति पत्र देने का समय आया तो कह दिया गया है कि ये वाली भर्ती नहीं होगी! जो भी होगा वह नई योजना के अनुसार होगा…

यानी 2020 से सेना में भर्ती होने की ख्वाहिश लिए… कड़ी मेहनत करने वाले… जिसने सेना भर्ती के लगभग सभी पैरामीटर पास कर लिए अब अंतिम समय पर 2022 में “अग्निवीर” का नया फंडा उन्हें पकड़ा दिया… भारत देश के नागरिक बताएं कि ऐसे हज़ारों युवकों के मन पर पर क्या बीत रही होगी??

क्या यह नहीं होना चाहिए था कि जिन हजारों युवाओं ने उपरोक्त तीन-चार परीक्षाएं पास कर ली हैं… उन्हें “नियमित भर्ती” के रूप में नियुक्त किया जाता, उसके बाद जब “बैकलोग” समाप्त हो जाता तब इस नई अग्निवीर योजना की घोषणा और भर्ती की जाती??

यह तो कोई जरूरी नहीं है कि जिन युवाओं ने पहले उपरोक्त चार चरण पार कर लिए है, अब दो वर्षों के दौरान हुई तमाम घटनाओं के बावजूद अग्निवीर में फिर से चुन ही लिए जाएंगे… क्योंकि अब नई योजना में नए लड़के भी तो उतनी ही बड़ी संख्या में उनसे कॉम्पिटिशन में आ जाएंगे…

यदि सरकार ने सब कुछ जांचने के बावजूद समय पर सेना में इन युवाओं का नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया, तो उन युवाओं का क्या दोष??

मान लीजिए कि आप IAS की तैयारी कर रहे हैं.. (अपनी औकातानुसार आप उसे तहसीलदार/पटवारी भी सोच सकते हैं). आप इस परीक्षा की Preliminary पास कर चुके… फिर और कड़ी मेहनत करके Main Exam भी पास कर लिए… केवल इंटरव्यू बचा था…

लेकिन अचानक आपको बताया जाता है कि अब आपको 58 वर्ष की आयु तक नहीं बल्कि केवल चार साल के लिए IAS बनाया जाएगा… कल से नया नियम ये लागू हो गया है कि आपकी पहले पास की गयी दोनों परीक्षाओं का परिणाम शून्य घोषित किया जाता है…

अब आप पिछले दो साल में नए पैदा हुए दस लाख और युवाओं के साथ कंपीट करते हुए फिर से परीक्षा दीजिए… अगर चुने गए तो आप में से 25% को IAS सेवा में ले लेंगे… बाकी के 75% लोग अपना-अपना सोचें… सरकार आपको १२ लाख रुपया दे देगी… उस पैसे का जो चाहे करना हो करते रहो.

और इस भीषण काण्ड के लिए कोरोना का “बहाना” भी बना दिया जाए, कि संभव है पिछले दो साल में आपने जो परीक्षा पास की हैं, हो सकता है कि कोरोना के कारण आपका दिमाग हिल गया हो… कोरोना के कारण आपका पृष्ठभाग कुर्सी पर बैठने लायक नहीं बचा… अतः अब आप IAS सेवा के लायक नहीं बचे… इसलिए फिर से परीक्षा दो…

हो सकता है कि आज कुछ तहसीलदार/पटवारी परीक्षा के अभ्यर्थी इस पोस्ट को मजाक समझ रहे हों… लेकिन जैसे अभी अग्निवीरों का आया, वैसे ही शीघ्र ही उनका नंबर भी आएगा… तब वे बनेंगे चार साल वाले “प्रशासनवीर”.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन