Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

“भारत 24” के मैनेजिंग एडिटर पद से अजय कुमार का इस्तीफा, अब वे सलाहकार की भूमिका में दिखेंगे

जगदीश चंद्रा और अजय कुमार

वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने आज नेशनल हिंदी न्यूज़ चैनल “भारत-24” के मैनेजिंग एडिटर पद से इस्तीफा दे दिया। प्रबंधन ने अब उन्हें चैनल का सलाहकार नियुक्त किया है। सूत्रों के अनुसार अजय कुमार अब अपनी जीवनी और अनुभवों पर एक पुस्तक लिखने जा रहे हैं।

प्रबंधन को भेजे अपने इस्तीफे में अजय कुमार ने कहा कि उन्हें “भारत -24” टीम का बहुत प्यार और सहयोग मिला, जिसके लिए वे अपनी पूरी टीम और खास तौर पर चैनल के सीईओ जगदीश चंद्रा का आभार व्यक्त करते हैं।

इस अवसर पर नोएडा स्थित चैनल के दफ्तर में अपने वरिष्ठ सहयोगियों से बात करते हुए जगदीश चंद्रा ने कहा कि अजय कुमार हिंदी पत्रकारिता के एक उत्कृष्ट पत्रकार रहे हैं और उनके इस छोटे से कार्यकाल में मैंने भी उनसे बहुत कुछ सीखा है। अब अजय कुमार की अनुपस्थिति में सीनियर एडिटर सैयद उमर अगली व्यवस्था तक मैनेजिंग एडिटर पद का काम देखेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन