Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

दारू व्यापारी धीरज साहू ‘कैशकांड’ पर वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम ने कांग्रेस को घेरा

कांग्रेस सांसद धीरज साहू को लेकर बवाल मचा हुआ है. मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के तमाम लीडर्स कांग्रेस पर हावी हैं. इधर वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है. अजीत अंजुम ने एक्स पर लिखा है कि, कांग्रेस को शराब का धंधा करने वाले धीरज साहू के बचाव की पटकथा की बजाय जांच की कार्रवाई करानी चाहिए.

बता दें कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू के पास अब तक लगभग 300 करोड़ रूपये समेत 3 सूटकेस भरकर ज्वेलरी बरामद हुई है. बीजेपी ने धीरज साहू को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अत्यंत करीबी बताते हुए कहा है कि यही कांग्रेस पार्टी का असली चाल, चरित्र और चेहरा है.

आज शनिवार 8 दिसंबर को भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के पास से 300 करोड़ रुपये बरामद किए जाने की बात कही. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पर चुप्पी साधने को लेकर हमला बोला है.

मामले में आयकर विभाग की टीम इस बात का पता लगा रही है कि साहू ने और कितनी काली कमाई दबा रखी है? इसी के तहत साहू के घर इनकम टैक्स की रेड अभी भी जारी है. उनके घर से बीते दो दिनों में इतना कैश मिला है कि उसे गिनने वाली मशीन तक खराब हो गई. साहू के घर पर तमाम अधिकारी और सीआईएसएफ के जवान तैनात किये गये हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन