Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

क्या अजीत अंजुम महिलाओं को परेशान कर रहे थे? देखें पूरा वीडियो

टीवी से निकलकर यूट्यूब की दुनिया में आए वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम को लेकर एक नई वीडियो क्लिप सामने आई है. भड़ास को उसके एक पाठक ने यह वीडियो भेजकर देखने और देखकर पूरी बात छापने का आग्रह किया है.

17 नवंबर के दिन मध्य प्रदेश के दिमनी से एक वीडियो एक्स पर वायरल हुआ था. इसमें यूजर ने दिमनी विधानसभा में चुनावी कवरेज करने गये अजीत अंजुम से एक शख्स ने बदतमीजी की बात लिखकर क्लिप शेयर की थी. ऐसा उस क्लिप में दिख भी रहा था. लेकिन आज जो पूरी क्लिप सामने आई है, उसे देखने पर लग रहा है कि अंजुम महिलाओं का पीछा कर उनसे जबरन बात करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि महिलाएं उनसे बात नहीं करना चाहतीं. ठीक तभी एक व्यक्ति पत्रकार के पास भागकर आता दिखाई देता है.

देखें पूरा वीडियो-

https://twitter.com/MithilaWaala/status/1725823478681800994?t=bTzKgI9pS4Pg1Tm-1sWmmQ&s=19

18 नवंबर को पोस्ट किए गये इस वीडियो में, जो व्यक्ति अंजुम के पास भागकर आया, वो उन्हें हल्का पूरा धकियाता सा दिख रहा है. जिसके बाद पल भर की बातचीत होती है और वीडियो समाप्त हो जाता है. इसमें 17 नवंबर का वीडियो महज 3 सेकंड का जबकि दूसरा वीडियो जो 18 नवंबर को जवाबी अपलोड किया गया है, उसकी अवधी 45 सेकंड है, जिसमें अजीत अंजुम पर महिलाओं को छेड़ने का आरोप लगा है. दोनों ही वीडियो उपर दिये गये एक्स के लिंक में देखी जा सकती हैं.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. SANJAYA SINGH

    November 24, 2023 at 7:03 pm

    दोनों वीडियो मैंने ट्वीटर पर भी देखा था। अजीत पर महिलाओं को परेशान करने का कोई मामला नहीं बनता है। अमूमन महिलाएं बचना चाहती हैं। अजीत दौड़कर गया, महिला ने मना कर दिया तो दोबारा नहीं पूछा। इससे ज्यादा भलमनसाहत क्या हो सकती है। अगर कोई कहे कि दौड़कर नहीं जाना चाहिये था तो दूसरे वाले सज्जन कौन थे, उन्हें महिलाओं के बचाव में भी क्यों आना चाहिये था। ठीक है कि किसी को लगे कि दोनों पक्ष होना चाहिये या पूरा वीडियो होना चाहिये पर अजीत ने जो किया वो तमाम रिपोर्टर करते हैं पर रिपोर्टर को हड़काने का काम बहुत कम लोग करते हैं। खासकर, इस आरोप के बाद कि लड़के देख रहे थे कि वोट किसे दिया। अमृतकाल में पूरी बात के बहाने मामले को खत्म करने की कोशिश ज्यादा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन