Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार और फ़िल्म क्रिटिक अजीत राय जी नहीं रहे!

वरिष्ठ पत्रकार अजीत राय जी के निधन होने की खबर आ रही है। अभी तीन दिन पहले ही उन्होंने भड़ास के न्यूज एडिटर मनीष दुबे से फोन पर बातचीत कर अपने ठीक होने का संदेश दिया था। बताया जा रहा है कि अजीत जी की डेथ लंदन में हुई है।

अजीत जी भड़ास के लिए भारत से बाहर दूसरे मुल्कों से फिल्मीं खबरें पहुंचाने का काम करते थे। उनके निधन ने फिल्म पत्रकारिता में निश्चित तौर पर एक बड़ा शून्य छोड़ दिया है।

भड़ास एडिटर यशवंत सिंह ने इस गैर भरोसे लायक खबर पर लिखा है-

“”भरोसा नहीं हो रहा, मल्टी टैलेंटेड अजित राय साहब नहीं रहे। लंदन में उनके निधन की सूचना है। Umesh Chaturvedi भाई ने सूचना दी। भारत को दुनिया भर में रिप्रेजेंट करते थे। फ़िल्म क्रिटिक के रूप में दर्जनों नहीं सैकड़ों विदेश यात्राएँ की होंगी। वरिष्ठ पत्रकार Ajit Rai जी मुंबई शिफ्ट हो गए थे और उनसे मैं फ़ोन पर बात करते हुए मुंबई आने का प्लान किया करता था। अजीत जी का भड़ास4मीडिया से विशेष स्नेह था। कई रातें हम लोगों ने खाते पीते गाते गुजारी हैं। समझ नहीं आ रहा उनके बारे में क्या क्या और कितना लिखूँ!”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन