Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

दैनिक भास्कर के अलीगढ़ ब्यूरो ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मैं धर्मेंद्र राघव न्यूज ब्यूरो दैनिक भास्कर अलीगढ़-

मैंने चौकी प्रभारी खिरनी गेट के कहने के अनुसार कुछ सटोरियों के नाम लिखकर पुलिस ट्विटर अकाउंट पर कार्यवाही के लिए डाले थे। जिसमें कार्यवाही के निर्देश अलीगढ़ पुलिस ने कर दिए। जिसके बाद पुलिस ने सटोरियों को थाना सासनी गेट पर बुलाया और अपनी साठ गांठ कर एक झूठा प्रार्थना पत्र जो वर्षों से बड़े पैमाने पर सट्टे का संचालन कर रहा है, गौरव वार्ष्णेय पुत्र प्रवीन वार्ष्णेय निवासी गंभीर पुरा थाना सासनी गेट से लिखवा लिया है, जिसमें सत्यवीर यादव और धमेंद्र राघव को दैनिक जागरण का संपादक बताया है और कहा गया है कि दोनों ने मारपीट कर सटोरिया से घूस मांगी है और एक को जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया है, जबकी हकीकत में कोई घटना घटित हुई नहीं है, अगर हुई है तो जहां घटना स्थल दिखाया गया है वहां के सीसीटीवी कैमरे चैक कराए जाएं।

इस प्रकरण में थाना प्रभारी सासनी गेट से बात की गई तो पता चला कि दो दिन पूर्व धर्मेंद्र राघव ने सासनी गेट क्षेत्र में पहलवान लस्सी वाले से सम्बंधी, जिस्म फरोशी के धंधे का विडियो ट्विटर पर डाला था, जिससे पुलिस खिसिया गई है। पुलिस चौकी प्रभारी खिरनी गेट धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय के आदेश हैं कि मुकद्दमा दर्ज किया जाए। अगर पत्रकार दोषी पाए जाएं तो कठोर कार्रवाई की जाए।

देखें ट्वीट के स्क्रीनशॉट…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन