Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला में कोरोना का कहर, लखनऊ समेत कई यूनिट चपेट में

अमर उजाला में कोरोना कहर ढाने लगा है. एक एक कर कई यूनिटें इसकी चपेट में आ चुकी हैं. अमर उजाला लखनऊ में तीन मीडियाकर्मी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं. अमर उजाला गोरखपुर में कई मीडियाकर्मियों के कोरोना पाजिटिव आने के बाद आफिस को सैनिटाइज करने के उद्देश्य से सील कर दिया गया है.

उधर, अमर उजाला नोएडा में डीएनई पद पर कार्यरत कुलदीप पंवार की कोविड19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उनके पिता भी पॉजिटिव हैं. मेरठ में उन्होंने टेस्ट कराया है.

झांसी में कार्यकारी संपादक पुनीत शर्मा के साथ दो सीनियर साथी राजेन्द्र मिश्रा और एक अन्य भी कोरोना की गिरफ्त में आ चुके हैं.

लखनऊ में डेस्क के दो सहयोगी सब एडिटर भानु शुक्ला एवं न्यूज़ एडिटर सुधीर कुमार कोरोना की गिरफ्त में हैं. एक अन्य को भी कोरोना पाजिटिव बताया गया है. आफिस में कार्यरत सभी लोगों का टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया है. यहां 6 लोगों के संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है. इसीलिए एहतियातन शेष पत्रकार साथी जांच कराने में जुटे हुए हैं.

गोरखपुर में तीस लोगों के टेस्ट करवाये गये जिसमें पत्रकार ज्ञान प्रकाश गिरी, आईटी विभाग के संदीप, मार्केटिंग के राकेश उपाध्याय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रईस समेत कई कोरोना की गिरफ्त में पाए गए. आफिस को सील कर सैनिटाइज किए जाने की सूचना है. गोरखपुर एडिशन की जिम्मेदारी लखनऊ ऑफिस पर डाल दी गई है. इस कारण अमर उजाला लखनऊ के पत्रकारों पर काम दबाव बढ़ गया है.

अमर उजाला के प्रबंध निदेशक राजुल माहेश्वरी ने अपने प्रबंधकों को संकट की इस घड़ी में सभी कर्मचारियों को हरसंभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.

अमर उजाला के फतेहपुर ब्यूरो कार्यालय में तीन साथी कोरोना की चपेट में हैं.

चण्डीगढ़ यूनिट से खबर है कि वाईस प्रेसिडेंट मार्केटिंग (गवर्मेंट सेगमेंट) मोहित शर्मा को भी कोरोना हो चुका है. अन्य साथियों के टेस्ट रिजल्ट का इंतजार है.

संबंधित खबर-

अमर उजाला के गोरखपुर ऑफिस में भी घुसा कोरोना, हड़कंप

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन