Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में नए पुराने पत्रकारों की जुटान, देखें तस्वीरें

दिनेश पाठक-

निवार को अमर उजाला, लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार साथियों के साथ कुछ वक्त गुजारने का मौका मिला। दो घण्टे के दौरान बहुत कुछ सीखा। कई पुराने साथी अचानक मिले, जिनके बारे में मुझे वाकई जानकारी नहीं थी कि वे इन दिनों कहाँ हैं।

कुछ ऐसे साथी भी मिले जिनके साथ मुझे कभी काम करने का मौका मिल चुका है लेकिन काफी वक्त गुजर जाने की वजह से पहचानना मुश्किल हो गया।

सीनियर जर्नलिस्ट श्री नवलकान्त सिन्हा ने यह मौका दिया। निश्चित तौर पर संपादक श्री विजय त्रिपाठी जी की सहमति से ही मैं यहाँ पहुँच सका लेकिन वे खुद गैरहाजिर रहे। उनसे मुलाकात न हो पाने का गम है।

मुझे जो टास्क दिया गया था-उसमें यूथ के लिए क्या खबरें हो सकती हैं? अखबार के प्रति उनका रुझान कैसे बढ़ाया जा सकता है? इसी के आसपास बात करना था, और मैंने कोशिश की कि बातचीत बेपटरी न होने पाए। वह हुई भी नहीं।

साथियों ने कुछ सवाल भी दागे। अच्छा लगा। मुझे बिल्कुल नहीं पता कि अमर उजाला की टीम जो सभागार में मौजूद थी, जो ऑनलाइन जुड़ी थी, क्या सीखा लेकिन मुझे बहुत आनंद आया। कुछ सीखने को मिला। कुछ प्यार, सम्मान मिलने की खुशी भी इस आनंद में शामिल है।

क्या लिखूँ, कितना लिखूँ? कंफ्यूज हूँ। अब लखनऊ से नोएडा के रास्ते में हूँ। विजय जी, नवल जी समेत अमर उजाला की पूरी टीम का दिल से आभार।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन