Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मुलायम सिंह यादव ने फोन कर आईपीएस अमिताभ ठाकुर को धमकाया!

एक बड़ी खबर लखनऊ से आ रही है. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर का आरोप है कि उन्हें मुलायम सिंह यादव ने फोन कर धमकाया और सुधर जाने की नसीहत दी. अमिताभ ने पूरी धमकी को रिकार्ड कर लिया है और जल्द ही इसे पब्लिक डोमेन में लाने जा रहे हैं.  अमिताभ ठाकुर का कहना है कि उनके पास जो फोन आया तो कहा गया कि मुलायम सिंह यादव बात करेंगे. जब मुलायम सिंह यादव लाइन पर आए तो उन्होंने धमकाना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि पिछली बार से ज्यादा बुरी गत बनाउंगा. सुधर जाओ. अमिताभ ठाकुर ने इस तरह की धमकी को बेहद अलोकतांत्रिक बताते हुए पूरे मामले को जनता की अदालत में ले जाने का फैसला किया है.

उधर, कुछ लोगों ने आशंका जाहिर की कि हो सकता है कि मुलायम सिंह यादव का नाम लेकर किसी दूसरे शख्स ने अमिताभ ठाकुर को धमकाया हो और पूरी बातचीत के दौरान मुलायम सिंह यादव जैसी आवाज निकालने की कोशिश की हो. कहा जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव बेहद वरिष्ठ नेता हैं और वे इस तरह किसी को धमकाते नहीं रहे हैं. मुलायम को बेहद लोकतांत्रिक स्वभाव वाला नेता माना जाता है जो हर किस्म की अभिव्यक्ति की आजादी के समर्थक रहे हैं.  वहीं अमिताभ ठाकुर के समर्थकों का कहना है कि आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने जिस तरह की सक्रियता यूपी में दिखाई है और एक के बाद एक कई घोटालों घपलों का पर्दाफाश कर प्रदेश सरकार की असलियत जनता को बताई है उससे समाजवादी पार्टी के नेता चिढ़े हुए हैं. संभव है इस चिढ़न की चरम अवस्था में अब खुद मुलायम सिंह यादव सामने आकर धमका रहे हों ताकि एक्टिविस्ट किस्म के अफसर डर जाएं और सिस्टम की गल्तियों को सामने लाने को लेकर अपनी सक्रियता समाप्त कर दें.

इसके आगे की खबर…

मुलायम सिंह यादव ने आईपीएस को कहा- सुधर जाओ, नहीं तो….!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन