Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मुलायम सिंह ने आईपीएस को कहा- सुधर जाओ, नहीं तो….!

आज 10 जुलाई 2015 को दिन में फोन नंबर 0522-2235477 से मुलायम सिंह यादव का फोन आईपीएस अमिताभ ठाकुर उनके मोबाइल नंबर नंबर 094155-34526 पर आया. वक्त था शाम चार बजकर 43 मिनट. कुल दो मिनट 10 सेकेंड बात हई. पूरी बातचीत का ट्रांसक्रिप्ट इस प्रकार है…

आज 10 जुलाई 2015 को दिन में फोन नंबर 0522-2235477 से मुलायम सिंह यादव का फोन आईपीएस अमिताभ ठाकुर उनके मोबाइल नंबर नंबर 094155-34526 पर आया. वक्त था शाम चार बजकर 43 मिनट. कुल दो मिनट 10 सेकेंड बात हई. पूरी बातचीत का ट्रांसक्रिप्ट इस प्रकार है…

-फोन आपरेटर: नेताजी बात करना चाहते हैं आपसे

-अमिताभ: कौन नेताजी

-फोन आपरेटर: माननीय मुलायम सिंह जी

-अमिताभ: अच्छा

-मुलायम सिंह: हेल्लो

-अमिताभ: जय हिन्द सर अमिताभ बोल रहा हूँ सर

-मुलायम सिंह: अमिताभ ठाकुर, जसराना की दावत वाली बात भूल गए आप, वही करना पड़ेगा आपका

-अमिताभ: सर आदेश करें सर

-मुलायम सिंह: आदेश का मना क्यों कर रहे, जसराना में रामवीर के यहाँ जब दावत थी तो भूल गए आप

-अमिताभ: सर मैं समझ नहीं पाया सर

-मुलायम सिंह: आप थे

-अमिताभ: सर मैं था तो जब आप मुख्यमंत्री थे

-मुलायम सिंह: फिर, बड़ी बदतमीजी थे आप तो

-अमिताभ: क्या हो गया सर

-मुलायम सिंह: सब बता रहे है कि @@ कर रहे हैं , तुम बड़े भले, डाक्टर साहब ने कहा पता है आपको, रामवीर की दावत में स्कूल में ले कर गए अन्दर

-अमिताभ: सर समझ नहीं पा रहा हूँ

-मुलायम सिंह: वहां हमने बचाया तुम्हे पीटते से, सब मारना चाहते थे, स्कूल में गए थे आपको

-अमिताभ: सर क्या आदेश है समझ नहीं पा रहा हूँ

-मुलायम सिंह: उससे ज्यादा हो जाएगा आपका, बता दे रहा हूँ, अच्छा ठीक चलो, आपसे हमदर्दी रही मैं पटना गया वहां, घर वालों ने कहा मेरा लड़का है देखते रहना, अच्छा आप चुप रहे

-अमिताभ: सर क्या हुआ समझ नहीं आ रहा है

-मुलायम सिंह: तुम बिना उसके खिलाफ करने लगते हो

-अमिताभ: किसके खिलाफ सर

-मुलायम सिंह – अब हम बता देंगे, अब आप सुधर जाईये, इत्ता ही कह दिया मैंने

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन