Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

IPS जसवीर सिंह और IAS विवेक के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे अमिताभ ठाकुर!

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज कहा कि उनकी पार्टी आईपीएस अफसर जसवीर सिंह की बर्खास्तगी तथा आईएएस अफसर विवेक के मामले में राज्य सरकार द्वारा अभियोजन स्वीकृति देने से मनाही के खिलाफ 11 नवंबर (सोमवार) को प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन करेगी.

उन्होंने कहा कि जसवीर सिंह को मात्र राजनीतिक कारणों से सेवा से बर्खास्त किया गया, जबकि यह सभी जानते हैं कि वे एक ईमानदार और दबंग आईपीएस ऑफिसर थे.

इसके विपरीत खनन घोटाले जैसे भ्रष्टाचार के अत्यंत गंभीर आरोप में फंसे तत्कालीन डीएम विवेक के मामले में सीबीआई द्वारा मुकदमा चलाए जाने की अभियोजन स्वीकृति के अनुरोध को राज्य सरकार ने मना कर दिया.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इन दोनों मामलों को देखने से ही यूपी की भाजपा सरकार की कथनी और करनी का अंतर स्पष्ट दिख जाता है, जिसके विरोध में आजाद अधिकार सेना सोमवार को प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी.

जसवीर सिंह की बर्खास्तगी राजनैतिक कारणों का परिणाम
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आईपीएस अफसर जसवीर सिंह की सेवा से बर्खास्तगी को अत्यंत दु:खद बताया है. उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ आईपीएस अफसर को इस प्रकार राजनीतिक कारणों से प्रताड़ित करते हुए सेवा से निकल जाना अत्यंत ही अफसोसजनक है. उन्होंने आईपीएस एसोसिएशन से इस मामले में हस्तक्षेप किए जाने की मांग की और कहा कि आजाद अधिकार सेना इस बर्खास्तगी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी.

मूल खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन