Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत के न्यूज़ एंकर रोबोट के पत्रकार बनने से पहले ही सरकार के रोबोट बन गए हैं : रवीश कुमार

Ravish Kumar : भले मत जागिए मगर जानते रहिए… अमरीका में एक अद्भुत गिनती हुई है। नए राष्ट्रपति ट्रंप ने दस महीने के कार्यकाल में झूठ बोलने के मामले में शतक बना लिया है। ओबामा ने आठ साल के कार्यकाल में कुल 18 झूठ बोले थे। न्यूयार्क टाइम्स ने भारत के प्रधानमंत्री का झूठ नहीं गिना है। यहाँ भी गिना जाना चाहिए। नेताओं के झूठ की गिनती हो रही है।

दुनिया के बीस देशों में मीडिया के प्रति भरोसा घटा है। भारत में भी घटा है। सर्वे ने यह नहीं बताया या पूछा ही नहीं होगा कि भरोसा घटने के बाद भी न्यूज़ चैनल के दर्शकों या अखबार के पाठकों में कोई कमी आई है क्या? weforum पर यह सर्वे आया है।

ब्रिटेन के अख़बार फ़ाइनेंशियल टाइम्स ने लिखा है कि ब्रिटेन के अखबार आदमी और रोबोट का लिखा हुआ लेख छापना शुरू कर रहे हैं। पाठक तय करेंगे कि किसका अच्छा है या रोबोट लेख लिख सकता है या नहीं। भारत के न्यूज़ एंकर रोबोट के पत्रकार बनने से पहले ही सरकार के रोबोट बन गए हैं और अच्छा कर रहे हैं। एक दिन इनकी जगह रोबोट आ भी जाएगा तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। गोदी मीडिया की जगह गोदी रोबोट आने वाला है!

एनडीटीवी के चर्चित पत्रकार रवीश कुमार की एफबी वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन