Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आगरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली मर्डर केस में FIR, तहरीर में दो पत्रकारों के भी नाम!

आगरा: यूपी के आगरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली की मौत से जुड़े चर्चित मामले में नया मोड़ आ गया है। जीएसटी अधिकारी निवेदिता सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोपों और उसके बाद हुई मौत को लेकर प्रकाशित खबर के बाद अब आगरा के शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में दी गई तहरीर में दो पत्रकारों के नाम भी शामिल किए गए हैं, जिनमें पत्रकार कामरान और एक अन्य का नाम सामने आया है। आरोप है कि खबर के प्रसारण और उससे जुड़े कंटेंट को लेकर आपत्ति जताते हुए यह कार्रवाई की गई है।

गौरतलब है कि ट्रांसपोर्टर असगर अली ने कथित तौर पर जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके कुछ समय बाद उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

परिवार ने इस मौत को साजिश करार देते हुए पहले ही हत्या का आरोप लगाया था, जबकि पुलिस ने शुरुआती तौर पर इसे सड़क हादसा बताया था। इसी घटनाक्रम को लेकर मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खबरें और वीडियो सामने आए थे, जिनके बाद मामला और तूल पकड़ गया।

अब इस पूरे प्रकरण में पत्रकारों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होने से विवाद और गहरा गया है। मीडिया से जुड़े लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और पत्रकारों पर बढ़ते दबाव से जोड़कर देख रहे हैं।

फिलहाल पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे की धाराओं और विस्तृत आरोपों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन इतना तय है कि यह मामला अब सिर्फ एक संदिग्ध मौत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मीडिया, प्रशासन और कानून के बीच टकराव का रूप ले चुका है।

एफआईआर कॉपी देखिए…

मूल खबर…

एफआईआर में जिन पत्रकारों का नाम आया वह उगाही में भी सक्रिय हैं- पढ़ें

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. पप्पू पाठक

    April 9, 2026 at 12:55 pm

    बदायूं में अमर उजाला और अमृत विचार के रिपोर्टरो पर एफआईआर हुई, वो लिखने में फट गई भड़ास की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन