आशीष दवे एक बार फिर जी मीडिया से जुड़ गए हैं। वे ज़ी राजस्थान न्यूज़ चैनल के हेड बनाये गए हैं। उनका पद सीनियर एडिटर और रीजनल मैनेजर का है।

आशीष पहले भी ज़ी ग्रुप में काम कर चुके हैं। वे पंद्रह साल से मीडिया में हैं। आशीष ने करियर की शुरुआत ईटीवी राजस्थान चैनल से की थी। वे ज़ी मीडिया के अलावा फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल में भी कार्यरत रहे हैं।
आशीष पर ज़ी राजस्थान के संपादकीय और बिज़नेस दोनों की ज़िम्मेदारी है।