Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

BBC के खिलाफ और थप्पड़ खाई सांसद के पक्ष में आगबबूला हुआ दूरदर्शन का ये एंकर

“चंडीगढ़ में नवनिर्वाचित सांसद का अपमान करने वालों का समर्थन करने वाले लोकतंत्र की रक्षा की मांग कर रहे हैं. पंजाब और हरियाणा में किसान आंदोलन के दौरान सुरक्षा बलों के हाथों एक भी मौत नहीं हुई, जिसमें 700 मौतें होने का दुष्प्रचार किया गया. जो लोग ‘सीएए प्रदर्शन’ के नाम पर शाहीन बाग में देश विरोधी नारेबाजी को लोकतांत्रिक बताते हैं, वे अक्षम्य हैं.”

ये बातें डीडी न्यूज के कंसल्टिंग एडिटर अशोक श्रीवास्तव ने रविवार को विश्व संवाद केंद्र, असम की पहल पर गुवाहाटी के बरबारी स्थित सुदर्शनालय में आयोजित सभा में कही. श्रीवास्तव यहां देवर्षि नारद जयंती पुरस्कार वितरण के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे.

श्रीवास्तव ने आगे बीबीसी न्यूज पर भी अटैक किया. कहा कि, “बीबीसी जैसी कंपनियां भारत को बदनाम कर रही हैं और भारतीय मीडिया का एक वर्ग भी ऐसे संगठनों की खबरों के आधार पर फर्जी नैरेटिव फैला रहा है. हाल ही में संपन्न हुए चुनावों के दौरान, लोगों का एक वर्ग जाति और पंथ के आधार पर देश को विभाजित करने में बहुत सफल रहा है.”

श्रीवास्तव बोलते बोलते इंदिरा गांधी तक पहुंच गए. कहा कि, “इंदिरा गांधी के दिनों में इस देश में मनमाना शासन चला था. लेकिन भारत में अब कोई मनमानी नहीं है और न हो सकती है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि तमिलनाडु में एक हारे हुए नेता की तस्वीर बकरे के सिर पर लगाकर बकरी का वध किया गया. पश्चिम वंगाल में स्थानीय पार्टी को वोट देने वालों को धमकी दी गई.”

ये भी पढ़ें….

असम ट्रिब्यून के प्रशांत बरुवा समेत 3 अन्य वरिष्ठ पत्रकारों को मिला सम्मान

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन