Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बागेश्वर धाम वाले पंडा के नाम अवनीश ने छापा माल, चंदे की रकम से खरीदी 2 फॉर्च्यूनर

कानपुर | प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष, पत्रकार अवनीश दीक्षित की रिमांड अवधी पूरी हो गई. उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. रिमांड पर पुलिस उसका मोबाइल बरामद नहीं कर सकी. अलबत्ता, सबूत मिटाने की एवज में उस पर एक धारा और बढ़ाई जाएगी.

इससे पहले पुलिस पूछताछ में अवनीश ने लग्जरी गाड़ियों को लेकर पुलिस को बताया कि पिछले साल कानपुर देहात के रंजीतपुर में बागेश्वर वाले पंडा धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन कराया था. उसमें सुनील शुक्ला भी आयोजनकर्ताओं में शामिल था. इन दोनों द्वारा अपने-अपने संपर्कों संबंधों को भुनाते हुए कई व्यापारियों से कथा के नाम पर करोड़ों रुपये वसूला गया था.

उसी दौरान अतीक अहमद हत्याकांड हो गया था, जिसके बाद कानपुर देहात पुलिस ने आयोजन की इजाजत नहीं दी थी. ये लोग कथा के नाम जमा किया गया चंदा डकार गए. उसी पैसे से दो काली फॉर्च्यूनर गाड़ियां खरीदी गईं, जिसमें एक से अवनीश चलता है और दूसरी फॉर्च्यूनर सुनील शुक्ला के पास है.

ये भी पढ़ें…

जेएमडी न्यूज चैनल के मालिक संजीव दीक्षित के ठिकानों पर पुलिस का छापा, अवनीश ने रिमांड पर खोला नाम

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन