Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

BBC से इस्तीफा देकर इन 4 पत्रकारों ने शुरु किया कलेक्टिव न्यूज़रूम, पहला ग्राहक बना बीबीसी!

भारत में बीबीसी ने अपनी दुकान पूरी तरह समेट ली है. कंपनी के लिए भारत से खबरों का जिम्मा उठाने वाली प्राइवेट संस्था कलेक्टिव न्यूज़रूम ने आज से अपना कामकाज शुरू कर दिया है.

बीबीसी से इस्तीफा देने वाले चार लोगों ने कलेक्टिव न्यूजरूम की स्थापना की है. जिनमें कंपनी का नेतृत्व रूपा झा, सीईओ (बाएं से दूसरी) के साथ उनके साथी डायरेक्टर मुकेश शर्मा (सबसे दाएं), संजॉय मजूमदार (सबसे बाएं) और सारा हसन (दाएं से दूसरी) कर रहे हैं.

कलेक्टिव न्यूज़रूम पूरी तरह से भारतीय कंपनी है और बीबीसी ने डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में विदेशी निवेश के नियमों के अनुरूप यह व्यवस्था की है. जिसके तहत यह कंपनी बीबीसी के लिए कंटेंट बनाकर प्रकाशित करेगा.

कलेक्टिव न्यूज़रूम के पहले क्लाइंट बीबीसी के पास ऑडियंस के लिहाज से बीबीसी की सबसे बड़ी भाषा सेवा ‘बीबीसी न्यूज़ हिंदी’ का कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल है. दर्शकों और पाठकों की संख्या के लिहाज से बीबीसी के लिए भारत नंबर वन देश है, बीबीसी की सामग्री भारत में आठ करोड़ से अधिक लोगों तक पहुँचती है.

बीबीसी न्यूज़ हिंदी, बीबीसी न्यूज़ मराठी, बीबीसी न्यूज़ गुजराती, बीबीसी न्यूज़ पंजाबी, बीबीसी न्यूज़ तमिल, बीबीसी न्यूज़ तेलुगू के साथ अंग्रेज़ी में यू-ट्यूब के लिए वीडियो कंटेंट बनाने और प्रकाशित करने का काम क्लेक्टिव न्यूज़रूम करेगा.

Related News…

‘NDTV इंडिया’ पर आज रात आखिरी बार प्रसारित होगा ‘BBC दुनिया’ का शो!

BBC भारत की इस प्राइवेट कंपनी में शिफ्ट करेगा अपने 200 से ज्यादा कर्मचारी!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन