Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया न्यूज के मैनेजिंग एडिटर राणा यशवंत और उनके परिजनों को ‘भक्त’ देने लगे धमिकयां!

Rana Yashwant : इस देश में एक कौम पैदा की जा रही है जो पूरी तरह से नंगा है और आप पर अपनी सारी सड़ांध, लिजलिजापन और गंध लिए कभी भी हमला बोल देती है. ये सोशल मीडिया पर होता है और फोन के जरिए भी. मुझे अभी एक कॉल आया एक नंबर से. (ये नंबर जरूरत पड़ी तो मैं आप लोगों से साझा करुंगा) निहायत घटिया जुबान और हर बात के आखिर में- ”तुम…देशद्रोही”. ये देशभक्ति का ठेका लेकर चलनेवाली जमात सनकी, दिमागी तौर पर अपाहिज और लफंगों-लुहेड़ों की है.

उसको पता ही नहीं कि हम किस मिट्टी के बने लोग हैं. डर और आतंक की औकात ही नहीं कि रत्ती भर भी हिला पाए. इस बार का ‘अर्धसत्य’ कार्यक्रम किसानों पर था और लाजिमी है कि सत्ता-व्यवस्था से आप सवाल करेंगे ही. हमारा काम ही सवाल करना है. सवाल हमारा फर्ज है, विरोध नहीं. जबतक जिंदा रहेंगे, इस सवाल से किसी को भी फारिग नहीं होने देंगे. किसी भी हाल में नहीं. अगर ऐसे दो कौड़ी के लोगों के चलते कलम औऱ जुबान बदलने लगे तो इससे बेहतर मरना होगा.

प्रधानमंत्री जी, गृह मंत्री जी, उम्मीद कर रहा हूं कि उस नंबर के बारे में मुझसे पूछा जाएगा. अभी जब मैं ये पोस्ट खत्म कर ही रहा था कि मेरे बेटे का फोन आया कि पापा फलां नंबर से फोन आया और काफी गाली गलौज कर रहा था, धमकी दे रहा था मारने की. ये स्थिति खतरनाक है.

इंडिया न्यूज चैनल के मैनेजिंग एडिटर राणा यशवंत की एफबी वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन