Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत24 के कार्यक्रम ‘द JC शो’ में PM मोदी के रूस दौरे का विश्लेषण

नेशनल हिन्दी न्यूज चैनल भारत24 पर 27 अक्टूबर की शाम को “The JC Show” का प्रसारण हुआ। इस शो में चैनल के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने चैनल ANCHORS के साथ PM नरेंद्र मोदी के रूस दौरे और भारत-चीन के संबंधों पर आधारित प्रश्नों का विस्तार से जवाब देते हुए वर्तमान राजनीतिक स्थिति का विश्लेषण किया।

कार्यक्रम में करीब एक घंटे से भी अधिक समय तक डॉ. जगदीश चंद्र ने PM नरेंद्र मोदी के रूस दौरे से जुड़े हर पहलू का विश्लेषण किया, PM मोदी के BRICS शिखर सम्मेलन में एक उभरते वैश्विक नेता से जुड़े सवाल का बेबाक जवाब दिया, PM मोदी के रूस दौरे से पहले जयशंकर, अजित डोभाल, मिस्त्री की रणनीति की तारीफ की, भारत-चीन के सुधरते संबंधों और समझौतों का असर भी समझाया, साथ ही शी जिनपिंग और नरेंद्र मोदी के 11 सालों के संबंधों का महत्व भी बताया गया, इसके साथ ही BRICS के निष्कर्षों और मोदी और पुतिन के संबंधों को लेकर भी जवाब दिया, इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर के पाकिस्तान दौरे के सवालों पर भी जवाब दिया, आतंकवाद पर दोहरे मानदंडों पर पीएम मोदी की दो टूक और उसके अर्थों को विस्तार से भी समझाया, निज्जर, पन्नू जैसे प्रकरणों को लेकर कनाडा से बिगड़ते संबंध और आर्थिक पहलू पर भी विस्तार से जवाब दिया।

महाराष्ट्र और झारखण्ड विधानसभा चुनावों में भाजपा और अमित शाह की रणनीति से जुड़े सवाल का जवाब दिया, साथ ही नए भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति और भाजपा की मुस्लिम पॉलिसी पर भी खुलकर जवाब दिया, अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी की तारीफ से संकेतों की ओर भी इशारा किया है, मथुरा में मोहन भागवत और योगी आदित्यनाथ की मुलाकात और शिवराज सिंह के केंद्र में बढ़ते कद से जुड़े सवाल का भी जवाब दिया, जम्मू-कश्मीर में भाजपा और अब्दुल्ला परिवार की निकटता, पूर्ण राज्य का दर्जा की संभावनाओं से जुड़े विषय पर भी जवाब दिया, RISING RAJASTHAN में 15 लाख करोड़ के निवेश से राजस्थान की तस्वीर बदलने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तारीफ की।

गौरतलब है कि ‘The JC Show’ की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है, शो के दौरान यूट्यूब पर 1.25 लाख से ज्यादा लोग लाइव पर देख रहे थे, ‘The JC Show’ सभी चैनलों में यूट्यूब पर नंबर वन पर रहा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन