Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

लेबर कमिश्नर की सुनवाई में भास्कर प्रबंधन फिर गैरहाजिर

जयपुर : लेबर कमिश्नर के यहां 24 मार्च को सुनवाई के दौरान भास्कर प्रबंधन की ओर से लीगल ऑफिसर सुमित व्यास ही पेश हुए। उन्होंने लेबर कमिश्नर से जवाब के लिए अप्रैल तक का समय मांगा। इस पर लेबर कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देख़ते हुये अधिक समय देने से इनकार कर दिया।

जयपुर : लेबर कमिश्नर के यहां 24 मार्च को सुनवाई के दौरान भास्कर प्रबंधन की ओर से लीगल ऑफिसर सुमित व्यास ही पेश हुए। उन्होंने लेबर कमिश्नर से जवाब के लिए अप्रैल तक का समय मांगा। इस पर लेबर कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देख़ते हुये अधिक समय देने से इनकार कर दिया।

कमिश्नर ने  पत्रकारों को दिए गये शो काज नोटिस और निलंबन की वैधानिकता पर भी सवाल उठाए। लीगल ऑफिसर सुमित व्यास ने सफाई देने का प्रयास भी किया लेकिन लेबर कमिश्नर ने व्यास की सफ़ाई को ख़ारिज कर दिया। सुमित व्यास ने लेबर कमिश्नर को लाचारी बताई कि वे इस मामले में कोई भी निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं। 

इस पर  कमिश्नर ने कहा कि जो अधिकारी निर्णय लेने में सक्षम है, उसे 27 मार्च की अगली सुनवाई में बुलाया जाए। भास्कर प्रबंधन  एच आर के  प्रतिनिधियों में इस कदर खौफ है कि वे अपनी गलतियों को छिपाने में लगे हुये हैं। वे मंगलवार को लेबर कमिश्नर ऑफिस में तो आये लेकिन डर कर कार में ही छिपे रहे। उन्होंने अब कोर्ट को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में उन्होंने अपना रुतबा दिखाते हुये श्रम विभाग के आला ऑफिसर से मुलाकात की और इस मामले को लिंगरऑन कराने को कहा। भास्कर के प्रताड़ित पत्रकारों को इस बात की आशंका पहले ही थी। उन्होंने इसका जाब्ता भी कर रखा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन