Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आगरा में गोदी मीडिया मौन, BJP नेताओं ने किया दैनिक भास्कर के दफ्तर पर हमला

मदन मोहन सोनी-

आगरा में राजपुर चुंगी स्थित दैनिक भास्कर कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री और जिला पंचायत सदस्य पर अपने दो दर्जन से ज्यादा गुर्गों के साथ हमला करने का आरोप है । आगरा के अपर पुलिस आयुक्त को दिए गए आवेदन में यह बताया कि भाजपा नेता ने समर्थकों के साथ अखबार के कार्यालय पर न सिर्फ हमला बोला बल्कि लूटपाट, छेड़छाड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।

बताया गया है कि 29 नवंबर की सुबह 11 बजे भाजपा नेता अपने समर्थकों के साथ अखबार के कार्यालय मेंं आए और आते ही सीधे हथियार निकाल कर वहां मौजूद पत्रकारों और दूसरे कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे।

इसके साथ ही महिला कर्मचारियों के साथ भी बदसलूकी की गई। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी भाजपा नेता खनन के कारोबारी हैं। खनन से जुड़े कई मामलों में अखबार में खबर प्रकाशित करने पर भाजपा नेता नाराज हैं। इस दौरान आरोपी भाजपा नेता ने धमकी दी कि अगर आइंदा से खनन से जुड़ी कोई खबर चलाई तो अखबार का कार्यालय बंद करा दिया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन