Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

सीबीआई अफसर के नए खुलासे से भूकंप, कैबिनेट मंत्री से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तक फंसे!

केंद्रीय जांच ब्यूरो के उप महानिरीक्षक एमके सिन्हा का आरोप… आर्थिक अपराधियों को भागने देने के वास्ते सहूलियत देने के तार अजीत डोवल से भी जुड़े…. मोदी सरकार के एक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री पर एक बड़े व्यापारी को जांच से बचाने के लिए करोड़ों रुपये रिश्वत लेने का आरोप…. सीबीआई अफसर ने हलफनामे के साथ सुप्रीम कोर्ट में दायर कर दी याचिका…

सीबीआई के डीआईजी एमके सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर कई बड़े ख़ुलासे किए हैं. इनकी याचिका में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल पर आरोप लगाया गया है कि देश से आर्थिक अपराधियों को भागने देने में मदद करने वालों से इनके तार जुड़े हैं. आईपीएस एमके सिन्हा की याचिका में बताया गया है मोदी सरकार के एक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री ने एक बड़े व्यापारी को जाँच से बचाने के लिए ख़ुद करोड़ों की रिश्वत ली.

एमके सिन्हा ने अपने नागपुर स्थानांतरण को चुनौती भी दी है और बताया कि यह उनके नेतृत्व में हो रही पीएनबी घोटाले की जाँच भटकाने और आरोपियों (बैंक लुटेरे मेहुल चौकसी और नीरव मोदी) को बचाने के लिए किया गया है.

सीबीआई के इस अफसर द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका के अनुसार तमाम आर्थिक अपराधियों को देश से भागने की सहूलियत देने के तार देश के NSA अजीत डोवल से जुड़े हैं! पेश है सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के कुछ अंश…

केंद्रीय मंत्री पर लगाए गए आरोप के अंश….

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल पर लगाए गए आरोपों के अंश….

सीबीआई अफसर द्वारा दायर पूरी याचिका पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें….

CBI officer MK Sinha Writ Petition

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन