Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

सीज़ फ़ायर का स्वागत उन्हें भी करना चाहिए जो वीडियो डिलिट कराने और पेज ब्लॉक करा के सुपर पावर बनने में लगे हैं – रवीश कुमार

ईरान-अमेरिका में सीजफायर का ऐलान किया गया है। और यह सब किया है पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने। आज सुबह-सुबह लगभग 5 बजे शरीफ के ट्वीट ने धमाका कर दिया। यह धमाका भारत के लिए बहुत भारी है। क्योंकि हम विश्वगुरू हैं, पाकिस्तान नहीं। पाकिस्तान ने दोनों देशों को ‘इस्लामाबाद वार्ता’ के लिए बुलावा का ट्वीट किया है। इस पर रवीश कुमार ने क्या कुछ लिखा है?- नीचे पढ़ें…


इस्लामाबाद/नई दिल्ली। Shehbaz Sharif ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि Iran और United States ने अपने सहयोगियों के साथ तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम (सीजफायर) पर सहमति जता दी है। यह सीजफायर लेबनान समेत सभी प्रभावित क्षेत्रों में लागू होगा।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इसे शांति की दिशा में “समझदारी भरा कदम” बताते हुए दोनों देशों के नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने विवेक और समझदारी का परिचय देते हुए शांति और स्थिरता के लिए सकारात्मक भूमिका निभाई है।

शहबाज शरीफ ने आगे बताया कि इस मुद्दे पर आगे की बातचीत के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों को 10 अप्रैल 2026 को इस्लामाबाद आने का निमंत्रण दिया गया है। यहां प्रस्तावित “इस्लामाबाद वार्ता” के जरिए सभी विवादों के स्थायी समाधान की दिशा में चर्चा होगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह वार्ता सफल रहेगी और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में और भी सकारात्मक खबरें सामने आ सकती हैं।


पाकिस्तानी पीएम का मूल पोस्ट देखें-

With the greatest humility, I am pleased to announce that the Islamic Republic of Iran and the United States of America, along with their allies, have agreed to an immediate ceasefire everywhere including Lebanon and elsewhere, EFFECTIVE IMMEDIATELY.
I warmly welcome the sagacious gesture and extend deepest gratitude to the leadership of both the countries and invite their delegations to Islamabad on Friday, 10th April 2026, to further negotiate for a conclusive agreement to settle all disputes.
Both parties have displayed remarkable wisdom and understanding and have remained constructively engaged in furthering the cause of peace and stability. We earnestly hope, that the ‘Islamabad Talks’ succeed in achieving sustainable peace and wish to share more good news in coming days!


इसे लेकर वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार की टिप्पणी-

सीज़ फ़ायर की घोषणा का स्वागत उन सभी को करना चाहिए जो दसवीं में पढ़ते हैं और संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी में भाषण देकर ग्लोबल लीडर बनना चाहते हैं। उन्हें भी करना चाहिए जिनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं । वोटर लिस्ट से नाम कटा तो क्या हुआ, विश्व गुरु बनने का चांस अब भी है। सीज़ फ़ायर का स्वागत उसे भी करना चाहिए जो वोटर लिस्ट के फ़्रॉड से चुनाव जीतना चाहता है। सीज़ फ़ायर का स्वागत उन्हें भी करना चाहिए जो 39 दिनों से विदेश यात्रा पर नहीं जा सके।

सीज़ फ़ायर का स्वागत उन्हें भी करना चाहिए जो दलाल नहीं हैं। उन्हें भी करना चाहिए जो दलाल भी हैं। यही नहीं सीज़ फ़ायर का स्वागत उन्हें भी करना चाहिए जो वीडियो डिलिट कराने और पेज ब्लॉक करा कर सुपर पावर बनने में लगे है। ट्रंप के भाषणों का अनुवाद हर भाषा में होना चाहिए। कोर्स में होना चाहिए।

इस उच्च स्तरीय ट्वीट पर ध्यान देने के लिए शुक्रिया।


शेख सफीक अंसारी-

सीज़फ़ायर का स्वागत तो करना ही चाहिए—उनको भी जो इतिहास नहीं, हेडलाइन पढ़कर “ग्लोबल लीडर” बनते हैं। उनको भी जिनका नाम लोकतंत्र से गायब है, लेकिन भाषण में विश्व गुरु बने घूम रहे हैं।

स्वागत उन्हें भी जो चुनाव से ज़्यादा मैनेजमेंट पर भरोसा रखते हैं, और उन्हें भी जो हर सवाल पर “राष्ट्रहित” का पर्दा डाल देते हैं।

स्वागत उन यात्रियों का भी जो देश से ज़्यादा विदेश में एक्टिव रहते हैं, और उन डिजिटल योद्धाओं का भी जिनकी ताकत सच नहीं, “डिलीट” बटन है।

सीज़फ़ायर का स्वागत सब करें— क्योंकि असली लड़ाई तो अब भी चल रही है: सच बनाम प्रचार, लोकतंत्र बनाम मैनेजमेंट। और हाँ, भाषणों का अनुवाद ज़रूर होना चाहिए

ताकि हर भाषा में लोग समझ सकें कि बोला क्या गया… और छुपाया क्या गया।

निश्चित ही सीज फायर का स्वागत उन सब भक्तों को भी करना चाहिए। जिन्होंने माई डियर फ्रेंड की जीत में अहम भूमिका निभाई थी और हवन यज्ञ तक करवाए थे? सबसे ज्यादा स्वागत तो उन्हें करना चाहिए जिन्होंने चुनावों की व्यस्तता के बावजूद समय निकाल कर मध्यस्थता कर ये कार्य किया:गिरी..- कैप्टन विजय सिंह

अमित यादव-

कितने शर्म की बात है हमारे लिए कि भिखारी देश पाकिस्तान का प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ सबसे ख़तरनाक युद्ध अमेरिका,इसराइल- ईरान का सीजफायर करवा रहा है।

और हम लोग सिर्फ़ ट्रंप के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं।

और मुझे पता था आज रात सीजफायर होगा नहीं तो किम जोंग उन भी इजराइल को पे#लने के लिए तैयार बैठा था.अगर

आज रात में ट्रंप ने ईरान पे परमाणु हमला किया होता तो,, इजराइल वाले ट्रंप के इस फैसले से ख़ुश नहीं है

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन