Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

सीएम के पोलिटिकल एडवाइजर और ओएसडी के घरों पर ईडी ने मारा छापा!

ईडी यानि इनफ़ोर्समेंट डायरेक्टोरेट। ईडी को आजकल इलेक्शन डिपार्टमेंट भी कहा जाना लगा है। बीजेपी का इलेक्शन डिपार्टमेंट। मोदी जी का इलेक्शन डिपार्टमेंट। अमित शाह का इलेक्शन डिपार्टमेंट। छत्तीसगढ़ में चुनाव ज्यों ज्यों नज़दीक आता जा रहा है, मोदी जी के इलेक्शन डिपार्टमेंट का काम बढ़ता जा रहा है। काम है किसी तरह कांग्रेस की सरकार को इस राज्य में दुबारा आने से रोकना। आज छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का जन्मदिन है। आज केंद्रीय सरकार ने उन्हें तोहफ़े में ईडी भेज दिया है। सीएम बघेल ने इस तोहफ़े के लिए उन्होंने आभार जताया है।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का आज जन्मदिन है और इस मौके पर मोदी-शाह ने तोहफे में ‘ईडी’ भेज दिया है. इस तोहफे के लिए भूपेश बघेल ने ट्वीट कर मोदी-शाह का आभार जताया है. देखें ट्वीट-

छत्तीसगढ़ में चुनाव नजदीक आने के साथ ही ईडी की सक्रियता बढ़ गई है. ईडी ने छत्तीसगढ़ के सीएम के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और दो ओएसडी आशीष वर्मा व मनीष बंछोर के घरों पर छापेमारी की है. कारोबारी विजय भाटिया के घर पर भी ईडी जांच कर रही है. विनोद वर्मा मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं. वे सीएम के राजनीतिक सलाहकार हैं. विनोद वर्मा बीबीसी लंदन में पत्रकारिता कर चुके हैं.

विनोद वर्मा का रायपुर में आवास देवेंद्र नगर में है. यहां ईडी की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है. सीएम के ओएसडी मनीष बंछोर भिलाई स्टील प्लांट के कर्मी है और इनका घर भिलाई तीन में पुरानी भिलाई थाने के पीछे है. सीएम के एक अन्य ओएसडी आशीष वर्मा का घर पदुम नगर में मुख्यमंत्री निवास के पास है. विजय भाटिया का घर भिलाई नेहरू नगर ईस्ट में है. विजय फर्नीचर व्यवसायी हैं. कांग्रेस सरकार बनने के बाद बंगले में गार्ड दिए गए हैं. सत्ता पक्ष के करीबी माने जाते हैं. इन तीनों के मकान में सुबह से ईडी की टीम दस्तावेज खंगाल रही हैं. मकान के अंदर और बाहर सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है.

छत्तीसगढ़ में ईडी की रेड पर सीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रधानमंत्री जी और अमित शाह जी मेरे जन्मदिन के दिन आज मेरे राजनीतिक सलाहकार और मेरे ओएसडी सहित करीबियों के घर ईडी भेजकर मुझे तोहफा दिया है उसके लिए बहुत आभार।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने भी ट्वीट कर निशाना साधा है। खेड़ा ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ में हार से घबराई भाजपा रेड्स करवा रही है। पिछले कुछ दिनों से कई सर्वेज में भाजपा की भारी हार दिखाई जा रही है। इसलिए छापे पड़वाए जा रहे हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दो दिन पहले रायपुर, रायगढ़ और दुर्ग-भिलाई में सट्‌टा कारोबार से जुडे 8 लोगों के घर छापा मारा गया था। रायपुर में तीन जगहों वॉलफोर्ट सिटी, स्वर्ण भूमि और अशोका रत्न में रेड मारी गई है। अशोका रत्न में रहने वाले ज्वेलरी और पेट्रोल पंप संचालक के दो ठिकानों पर दबिश दी गई थी।

छत्तीसगढ़ के रायपुर, कोरबा और अंबिकापुर में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने 20 दिन पहले कारोबारियों के घर दबिश देकर दस्तावेजों की जांच की थी। ऐसा कहा जा रहा है जिन कारोबारियों के घर जांच की गई वो आईएएस रानू साहू के करीबी हैं।

उधर, छत्तीसगढ़ के सीएम के जन्मदिन के मौके पर आज डीबी ने भी तोहफा दिया है. दैनिक भास्कर प्रबंधन ने सीएम के जन्मदिन के मौके पर दो-दो अख़बार पाठकों तक पहुंचाया है और वह भी सुगंधित. अखबार में फ्रंट पेज पर कार्टून के उपर नीचे दी गई दो सूचनाओं से इस गिफ्ट के बारे में पता चलता है. देखें-


इसे भी पढ़ें-

वरिष्ठ पत्रकार और सीएम के सलाहकार विनोद वर्मा का आरोप- “ईडी ने मेरे घर में डकैती डाली है, लूट की है”! https://www.bhadas4media.com/vinod-verma-ed-aarop/

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन