Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

डीएम और एसएसपी की चमचागीरी कर रहा अमर उजाला

रुद्रपुर (उत्तराखंड)। नैनीताल के प्रमुख व्यापारिक नगर हल्द्वानी से छपने वाला सम्मानित दैनिक अमर उजाला का रुद्रपुर (जिला- ऊधमसिंह नगर ) ब्यूरो पिछले कुछ वर्षों से प्रशासनिक अफसरों, खासतौर से डीएम और एसएसपी की जमकर चमचागीरी कर रहा है। ऐसी दर्जनों खबरें प्रस्तुत की जा सकती हैं जो चमचागीरी को स्पष्ट करती हैं। यहां 1 फरवरी के अंक में प्रकाशित खबर का अवलोकन करें।

जिसने खबर लिखी उसका ऐसी खबर लिखने के पीछे अपना कोई स्वार्थ रहा होगा लेकिन जिसने खबर संपादित की उसे यह ध्यान रखना चाहिए था कि कम से कम भाषा के हिसाब से तो खबर ठीक हो। ‘गलत के लिए कड़क, अच्छे के लिए नरम दिल कप्तान’ शीर्षक बॉक्स खबर में एक जगह लिखा है, ”लेकिन कई बार उन्होंने गंभीर मुद्रा भी धारण की तो पूरा माहौल गंभीरमय हो गया”। आखिर कोई बताएगा कि यह ‘गंभीरमय’ क्या होता है?  कुछ वर्ष पूर्व किसी वरिष्ठ पत्रकार का बयान पढ़ा था कि पत्रकार डीएम और एसएसपी के स्टैनो बन गये हैं। यहां से छपने वाली खबरें अक्सर उक्त बयान की तस्दीक करती हैं।

उपर संलग्न: अमर उजाला के 1 फरवरी 2016 के अंक में प्रकाशित संबंधित खबर.

पत्रकार एपी भारती की रिपोर्ट. संपर्क: [email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन