
रविंदर सिंह लाडी-
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रेस क्लब के रविवार को हुए वार्षिक चुनाव में सूरा पैनल और दुग्गल पैनल में अंत तक कड़ा मुकाबला रहा। रोमांचक मुकाबले के बीच एक बार फिर सौरभ दुग्गल ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने अजय सूरा को 37 मतों के अंतर से पराजित करते हुए 330 मत हासिल किए। अजय सूरा को 293 मत पड़े।
हालांकि, मतगणना की शुरुआत सूरा पैनल के लिए रोमांचक बढ़त के साथ हुई। चंडीगढ़ प्रेस क्लब चुनाव में इस बार कुल 735 वोट थे, जिनमें से 626 मत पड़े।
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर उमेश शर्मा 335 मत लेकर विजयी रहे, जबकि मुकेश अटवाल को 285 मत मिले। उपप्रधान-2 पद पर अजय जलंधरी ने 319 मत हासिल कर दुष्यंत पुंडीर (302) को हराया। सूरा पैनल के जगतार सिंह भुल्लर ने ट्रेजरार पद एक वोट से जीता। उन्होंने 310 मत हासिल किए जबकि अमरजीत को 309 मत मिले और 7 वोट रद्द हुए।

संयुक्त सचिव-2 पद पर बृजेंद्र गौड़ 314 मतों के साथ विजयी रहे जबकि शीतल डडवाल को 308 मत मिले और 4 वोट रद्द हुए। उपप्रधान-1 (महिला) पद पर आरती अग्निहोत्री ने नेहा शर्मा को हराया।
जॉइंट सेक्रेटरी-1 पर पवन तिवारी ने 319 मत लेकर जीत दर्ज की, जबकि आशीष शर्मा को 300 मत मिले और 7 वोट रद्द हुए। सेक्रेटरी पद पर प्रभात कटियार 326 मतों के साथ विजयी रहे जबकि राहुल देवेश को 297 मत मिले। सेक्रेटरी जनरल पद पर राजेश ढल ने 311 मतों के साथ डा. जोगिंदर सिंह (308) को कड़े मुकाबले में पराजित किया।
उम्मीदवारों को चुनाव जीतने की दी बधाई: चंडीगढ़ प्रेस क्लब चुनाव के उम्मीदवारों को केशव सिंह, कमलेश्वर सिंह, उपेंद्र सेन गुप्ता, अश्वनी राणा करुण शर्मा, जसविंदर सिंह जस्सी, प्रदीप तिवारी, टीएस बेदी, जयपाल सिंह, सुनील शर्मा, मनोज ऑपरेजा, रवि कुमार, संजीव महाजन, केएस राणा, परमजीत सिंह ने बधाई दी।

कानपुर के वरिष्ठ फोटो पत्रकार रविंद्र सिंह लाडी चंडीगढ़ प्रेस क्लब के मेंबर हैं और पिछले 15 सालों से लगातार वोट डालते हैं।
पिछले वर्ष के चुनाव का रिजल्ट भी पढ़ें….


