Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

‘अशोक बाजार’ और ‘निर्मला पार्क’ के निर्माता इन दो छपास रोगी अफसरों के बारे में भी जानें!

बिहार के मधुबनी जिला में भी एक डीएम हुआ करते थे. नाम था अशोक कुमार. ये जिला के जयनगर इलाके में अपने नाम से एक बाजार शुरू किये, नाम रखा- ‘अशोक बाजार’. अशोक बाजार का उन्होंने स्वयं ही उदघाटन भी कर दिया.

पहले यह बाजार जिला परिषद बाजार के नाम से जाना जाता था क्योंकि वह जिला परिषद की जमीन पर बना है. पर डीएम साहब को अपना नाम अमर करना था इसलिए उस बाजार का नाम अशोक बाजार कर दिया.

मधुबनी जिले में इस तरह के कुछ नमूने और भी रहे हैं. 2018 में मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमण्डल में डीएसपी थी निर्मला कुमारी. अनुमण्डल कार्यालय परिसर में सरकारी जमीन पर बने पार्क का नाम अपने नाम से रख दिया, ‘निर्मला पार्क’. इस निर्मला पार्क का खुद ही निर्मला जी ने उदघाटन भी कर दिया.

तो छपास रोगी सिर्फ किसी एक अलीगढ़ जिले या एक प्रदेश यूपी में ही नहीं पाए जाते. ये ग्लोबल लेवल के प्राणी हैं. यहां वहां जहां तहां हर जगह पाए जाते हैं.

सुभाष सिंह यादव
दूरदर्शन
(DD News/DD Bihar)
संवाददाता, मधुबनी (बिहार)

मूल खबर-

डीएम साब ने खुद के नाम से सड़क बनवा कर खुद ही उद्घाटन कर दिया!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन