Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

चिन्मयानंद द्वारा छात्रा से रेप करने के मामले का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

एसआइटी को विवेचना की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश

जेपी सिंह

उच्चतम न्यायालय के मॉनिटरिंग के आदेश के अनुपालन में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व मुमुक्षु आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ आरोप लगाने वाली शाहजहांपुर की एलएलएम छात्रा के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की गठित खंडपीठ ने जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआइटी) को 23 सितंबर को शपथ पत्र के माध्यम से विवेचना की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने आदेश की प्रति सीजेएम के माध्यम से पीड़िता के परिवारीजन को भेजने का भी निर्देश दिया है, जिससे वह अदालत में अपनी सुरक्षा व विवेचना के संदर्भ में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करके अपना पक्ष रख सकें।

यह आदेश न्यायमूर्ति मनोज मिश्र व न्यायमूर्ति मंजूरानी चौहान ने दिया है।उच्चतम न्यायालय के दो सितंबर को दिए गए आदेश के पालन में हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने खंडपीठ गठित की है। शाहजहांपुर की एलएलएम की एक छात्रा के गायब होने पर उच्चतम न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लेते हुए ‘इन रि मिसिंग ऑफ एन एलएलएम स्टूडेंट ऑफ स्वामी शुकदेवानंद लॉ कॉलेज फ्रॉम शाहजहांपुर’ की सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट में पीठ गठित करके विवेचना का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया था। उच्चतम न्यायालय ने पीड़िता व परिवारीजन का कैमरा प्रोसिडिंग के तहत बयान लिया था। पीड़िता ने उपरोक्त संस्थान व प्रबंधन के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही परिवारीजन की सुरक्षा पर आशंका भी व्यक्त की। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर मुख्य सचिव ने प्रकरण की जांच के लिए एसआइटी गठित कर दी थी।

स्वामी चिन्मयानंद के संस्थान एसएस लॉ कालेज शाहजहांपुर में पढ़ने वाली एलएलएम की छात्रा ने 24 अगस्‍त को फेसबुक एक वीडियो जारी कर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। विडियो पोस्‍ट कर उसने पूर्व केंद्रीय मंत्री पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने पीड़‍िता समेत कई लड़कियों का यौन शोषण किया है। उसने यह भी दावा किया कि उसके पास इसके सुबूत हैं। यह विडियो पोस्‍ट करने के बाद छात्रा गायब हो गई थी, जो कि बाद में राजस्थान में मिली थी।उच्चतम न्यायालय के आदेश पर लड़की को कोर्ट में पेश किया गया था। इससे पहले शाहजहांपुर पुलिस ने 25 अगस्‍त को चिन्‍मयानंद के कानूनी सलाहकार ओम सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्‍यक्तियों के खिलाफ जबरन वसूली और सूचना तकनीक ऐक्‍ट के तहत एफआएआर दर्ज कराई थी। इसके बाद इस केस में छात्रा के पिता की तहरीर पर स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण और जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज किया गया था।

बलात्कार का आरोप

इस बीच पीड़िता ने स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया है।उसने आरोप लगाया है कि स्वामी चिन्मयानंद ने उसका एक साल तक यौन शोषण किया है ।छात्रा का कहना है कि इससे संबंधित शिकायत दिल्ली पुलिस में दर्ज हो गयी है लेकिन शाहजहांपुर पुलिस ने मामले को अभी तक नहीं दर्ज किया।दिल्ली पुलिस ने लोधी रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर ली है और उसे शाहजहांपुर पुलिस को भेज दिया है। लेकिन उसने अभी तक बलात्कार का मामला नहीं दर्ज किया।उसका कहना है कि रविवार को उससे पूछताछ के बाद भी एसआईटी ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।रविवार को एसआईटी ने मुझसे तकरीबन 11 घंटे तक पूछताछ किया। मैंने उनको रेप के बारे में बताया था। यहां तक कि उन्हें सब कुछ बताने के बावजूद वो चिन्मयानंद को अभी तक गिरफ्तार नहीं किए।

वरिष्ठ पत्रकार और कानूनी मामलों के जानकार जेपी सिंह की रिपोर्ट.

इन्हें भी पढ़ें-

चिन्मयानंद का नंगे होकर छात्रा से तेल मालिश कराने का वीडिया लीक, देखें

चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली छात्रा ने कहा- यूपी पुलिस पर मुझे बिलकुल भरोसा नहीं!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन