Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

दैनिक जागरण का उत्तराखंड में भव्य “संवादी” कार्यक्रम, देखें तस्वीरें

मनोज झा-

दैनिक जागरण के प्रतिष्ठित “हिंदी हैं हम” अभियान के तहत देहरादून में बीते 28 और 29 जून को “संवादी” का भव्य आयोजन हुआ। पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अभिव्यक्ति के इस मंच पर दो दिन में कुल 13 सत्र आयोजित हुए। इनमें साहित्य, सिनेमा, कला, राजनीति, मानवीय जिजीविषा, महिला सशक्तीकरण, गीत-संगीत जैसे बहुविध विषयों पर एक से बढ़कर एक दिग्गजों ने अपने-अपने जीवनानुभव साझा किए। इस अवसर पर दैनिक जागरण की प्रकाशित और कमलेश कमल की लिखी गई पुस्तक “शब्दार्थ” का विमोचन भी किया गया।

पहले दिन उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दैनिक जागरण के सवालों से रू-ब-रू हुए। इसके बाद के सत्रों में गीतकार प्रसून जोशी, पर्यावरणविद् पद्मभूषण अनिल जोशी, एड गुरु प्रह्लाद कक्कड़, कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक, भाजपा नेता व दलित चिंतक गुरु प्रकाश पासवान, एवरेस्ट विजेता मेघा परमार और प्रख्यात गायिका हेमलता (अंखियों के झरोखों से…) जैसी शख्सियतों ने मंच की शोभा बढ़ाई।

दूसरे दिन बॉलीवुड के अभिनेता व निर्देशक अमोल पालेकर, साहित्यकार गगन गिल, प्रख्यात गीतकार बुद्धिनाथ मिश्र, दैनिक जागरण के कार्यकारी संपादक विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, स्तंभकार अभिजीत अय्यर मित्रा, उत्तराखंड के महान लोकगायक और कवि नरेंद्र सिंह नेगी, जाने-माने उपन्यासकार चेतन भगत, राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला अपने-अपने अंदाज में संवादी को शीर्ष पर ले गए। समापन सत्र में उत्तराखंड के राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने अपने जोशीले संबोधन से समारोह को यादगार बना दिया।

दो दिवसीय आयोजन की चंद तस्वीरें आप लोगों से साझा कर रहा हूं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन